Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी में हादसा :सोन नदी के भंवरसेन घाट पर डूबे चार लोग, युवती का शव मिला, तीन लापता

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के भंवरसेन घाट पर चार लोग डूब गए। इनमें से एक युवती का शव मिल गया है, जबकि तीन लोग लापता हैं। यह परिवार मैहर से पिकनिक मनाने आया था। गहरे पानी में नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।
सोन नदी के भंवरसेन घाट पर डूबे चार लोग, युवती का शव मिला, तीन लापता
भंवरसेन घाट पर मौजूद बचाव दल

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के खतरनाक भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने आए मैहर जिले के एक परिवार के चार लोग नहाते समय गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ज्योति सेन (24) निवासी रामनगर (मैहर) का शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग लड़की सहित तीन अन्य लोग अब भी लापता हैं।

आरोप : तीन घंटे बाद तक SDERF नहीं पहुंची

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना के बाद तहसीलदार आशीष मिश्रा और रामपुर नैकिन पुलिस बल मौके पर पहुंचे। लापता लोगों में शुभि सेन (15), नीलू बैस (22) और लखन केवट (26) शामिल हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के तीन घंटे बाद तक भी SDERF की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों को खुद ही शव निकालना पड़ा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

मगरमच्छों का भी खतरा

यह वही घाट है जहां सोन घड़ियाल अभयारण्य प्रस्तावित है। पांच दिन पहले ही यहां एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर छोड़ा गया था। नदी में कुल 14 मगरमच्छ और घड़ियाल मौजूद हैं, जिससे रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों के लिए खतरा और बढ़ गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई। एक युवती का शव मिला है। बचाव दल (एसडीईआरएफ) को तत्काल बुलाया गया है और लापता तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

आशीष मिश्रा, तहसीलदार, रामपुर नैकिन

ये भी पढ़ें: मुरैना ट्रेन हादसा : मोबाइल फटने की झूठी अफवाह; और फिर 39 सेकंड में काल बनी पातालकोट एक्सप्रेस, देखें वीडियो

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts