Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Karnataka CM Resigns:'हाईकमान के आदेश पर दिया इस्तीफा', सिद्धारमैया ने राज्यसभा नहीं जाने का किया ऐलान

कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान के निर्देश पर लिया गया है।
'हाईकमान के आदेश पर दिया इस्तीफा', सिद्धारमैया ने राज्यसभा नहीं जाने का किया ऐलान

सिद्धारमैया ने कहा कि वे पहले भी स्पष्ट कर चुके थे कि जब भी पार्टी नेतृत्व उनसे इस्तीफा मांगेगा, वे तुरंत फैसला मानेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को हाईकमान की ओर से उन्हें पद छोड़ने के निर्देश मिले थे। इसके बाद उन्होंने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया। 

हाईकमान के फैसले का किया सम्मान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देश मिलते ही उन्होंने बिना किसी देरी के इस्तीफा देने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामूहिक नेतृत्व और संगठनात्मक अनुशासन में विश्वास रखती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने पद छोड़ा है। 

ये भी पढ़ें: उपभोक्ता आयोग का आदेश : दुर्घटनाग्रस्त बाइक की मरम्मत के लिए देनी होगी जुर्माने सहित क्लेम की राशि

'हमारी पार्टी के 135 विधायक हैं'

सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मौजूद है। उन्होंने बताया कि पार्टी के 135 विधायक और दो समर्थक विधायक सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनके मुताबिक सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और सरकार को कोई खतरा नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से नई सरकार के गठन में कोई बाधा नहीं आएगी। इससे उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता की अटकलों को खारिज करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने CM पद से दिया इस्तीफा : राज्यपाल के सचिव को सौंपा पत्र, शिवकुमार नए सीएम होंगे

'दो बार 7 करोड़ लोगों की  सेवा करने का अवसर मिला'

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें दो बार कर्नाटक की सात करोड़ जनता की सेवा करने का अवसर मिला, जो उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts