Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिद्धारमैया ने CM पद से दिया इस्तीफा :राज्यपाल के सचिव को सौंपा पत्र, शिवकुमार नए सीएम होंगे

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री अपना लिखित इस्तीफा राजभवन अधिकारियों को सीधे या ई-मेल के जरिए सौंप सकते हैं।
राज्यपाल के सचिव को सौंपा पत्र, शिवकुमार नए सीएम होंगे

Live Updates

03:23 PM 28/05/26

डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले सीएम होंगे

सिद्धारमैया इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद डीके शिवकुमार राज्य के नए सीएम होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैयान ने कहा कि आलाकमान ने जो उन्हें आदेश दिया उन्होंने उसका पालन किया है। 

03:18 PM 28/05/26

सिद्धारमैया ने सौंपा इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं; वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफ़ा उनके कार्यालय में जमा कर दिया।

Twitter Post

03:02 PM 28/05/26

लोकभवन पहुंचे सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया लोक भवन पहुंच चुके हैं। वह अब से कुछ ही देर में इस्तीफा देंगे।

Twitter Post

 

02:55 PM 28/05/26

गृह मंत्री सिद्धारमैया के घर पहुंचे

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर सीएम सिद्धारमैया के घर पहुंचे, साथ ही कई मंत्रियों का भी उनके घर आना शुरू हो गया है।

Twitter Post

02:47 PM 28/05/26

CM आवास पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे।

Twitter Post

02:44 PM 28/05/26

कांग्रेस क्यों बदल रही है CM?

मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर तनाव था। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। अब सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में डीके का दबाव चरम पर था।
इसके अलावा सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है। 

02:42 PM 28/05/26

ब्रेकफास्ट में साथ दिखे डीके शिवकुमार- सिद्धारमैया

ब्रेकफास्ट के दौरान सीएम और डिप्टी सीएम ने मेंदू वड़ा खाया।

कर्नाटक के मौजूदा सीएम सिद्धारमैया दोपहर 3 बजे इस्तीफा देंगे। बेंगलुरु में अपने घर पर एक ब्रेकफॉस्ट मीटिंग आयोजित की थी। मीटिंग में उन्होंने अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफे को लेकर जानकारी दी थी। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे, यहां उन्होंने सिरद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसके बाद सिद्धामैया ने उन्हें गले लगाया। 

राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री अपना लिखित इस्तीफा राजभवन अधिकारियों को सीधे या ई-मेल के जरिए सौंप सकते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

डीके शिवकुमार के नाम पर लगी मुहर

कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि हुई बैठक में डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है और अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts