Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FIFA : फ्रांस को 2-0 से हराकर स्पेन फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में

फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर स्पेन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
फ्रांस को 2-0 से हराकर स्पेन फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। स्पेन 16 साल बाद फुटबाल वर्ल्ड कुल फाइनल में पहुंचा है, जबकि फ्रांस पिछली बार की उपविजेता टीम थी। स्पेन अपने इतिहास में सिर्फ दो बार फुटबाल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। पहले सेमीफाइनल में स्पेन के प्लेयर पूरे समय फ्रांस पर हावी रहे। फर्स्ट हॉफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद एम बापे की टीम को गोल करने के कई अवसर मिले लेकिन वे उसे सफलता में नहीं बदल पाए। दूसरे हॉफ में स्पेन ने दूसरा गोल करके अपनी फाइनल किव्राह पर मुहर लगा दी थी।

अब स्पेन का मुकाबला फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली अर्जेंटीना या इंग्लैंड से होगा। स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को रात 12.30 बजे से खेला जाएगा। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts