कुबरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालु से लूट:CCTV की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

सीहोर के कुबरेश्वर धाम जा रहे एक श्रद्धालु को रेलवे स्टेशन से निकलते ही निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से दो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
CCTV की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
सीहोर में श्रद्धालु से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है, जबकि तीसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

रेलवे स्टेशन से निकलते ही लूटा 

पुलिस के अनुसार गुना जिले के ग्राम बहूखेड़ी निवासी अनिल कुशवाह 10 जुलाई की सुबह करीब 4:15 बजे सीहोर रेलवे स्टेशन पर उतरकर पैदल कुबरेश्वर धाम जा रहे थे। आर.के. पैलेस के सामने तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर उनका बैग छीन लिया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड, वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और करीब 2500 रुपये नकद रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महत्व

CCTV और मुखबिर की सूचना से पकड़ाए आरोपी 

पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

Breaking News

दो सलाखों के पीछे, तीसरे की तलाश जारी

टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन सेन (27) निवासी शुगर फैक्ट्री चौराहा और संदीप उर्फ रिंकू सेन (30) निवासी बड़ी ग्वाल टोली, सीहोर के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई बाइक  MP-04-MT-0159 भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि फरार तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे लूटकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Edited By: Rohit Sharma 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts