PlayBreaking News

शुभमन गिल को मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड :पूर्व कोच द्रविड़ इस खास सम्मान से होंगे सम्मानित

राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में टेस्ट क्रिकेट में 13,288 रन औ वन-डे मैचों में 10,889 रन बनाए।
Follow on Google News
पूर्व कोच द्रविड़ इस खास सम्मान से होंगे सम्मानित

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के वन-डे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को सीके नायडु लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किए जाएंगे। हालांकि गिल टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टेस्ट और वन- डे में भारत के लिए बेहतर योगदान दिया है।

15 मार्च को बोर्ड के सालाना अवॉर्ड में होंगे सम्मानित

गिल को यह सम्मान 15 मार्च को बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड में मिलेगा। वे हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन टीम के लिए उन्होंने वन-डे और टेस्ट में लगातार रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से बड़ी पारियां भी निकली है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में उन्होनें 188 रन जोड़ने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: तिरंगे के साथ रोमांस पड़ा भारी! स्पिनर हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज

टेस्ट- वन-डे दोनों में बनाए ताबड़तोड़ रन

कप्तान गिल ने पिछले साल टेस्ट और वन- डे दोनों ही फॉर्मेट में रनों की छड़ी लगाई है। जहां टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 983 रन बनाए जिनमें इंग्लैंड के खिलाफ 754 रन निकाले तो वहीं ओडीआई में उनके बल्ले से 490 रन निकले। इस दौरान उनका औसत शानदार रहा। यहीं वजह रही कि गिल ने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचने में सफल रहे।

अंडर-19 विजेता कप्तान म्हात्रे भी होंगे सम्मानित

सूत्रों के अनुसार युवा कप्तान आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनकी कप्तानी में भारत ने इसी वर्ष की शुरुआत में ICC Under-19 Cricket World Cup का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

मिताली राज को मिलेगा ये सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान Mithali Raj को भी उनके शानदार करियर के लिए आजीवन उपलब्धि सम्मान से नवाजा जाएगा। मिताली राज ने लंबे समय तक भारतीय महिला क्रिकेट का नेतृत्व किया और अपने प्रदर्शन से टीम को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयार किए कई शानदार खिलाड़ी

घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट संघ का पुरस्कार दिए जाने की भी चर्चा है। मुंबई क्रिकेट लंबे समय से भारतीय घरेलू क्रिकेट में मजबूत टीमों में गिना जाता है और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार कर चुका है।

द्रविड़ महान बल्लेबाजों में शुमार 

राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में टेस्ट क्रिकेट में 13,288 रन औ वन-डे मैचों में 10,889 रन बनाए। कोच के रूप में उनके कार्यकाल में भारत ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची और वर्ष 2024 में  टी-20 वर्ल्ड का खिताब भी जीता।

वर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम की कोचिंग संभाली और शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों वाली टीम को वर्ष 2018 में अंडर-19 विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts