Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तिरंगे के साथ रोमांस पड़ा भारी!स्पिनर हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के जश्न के बीच भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि जीत के जश्न के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को कमर पर लपेटकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और मंच पर लेटे हुए नजर आए।
स्पिनर हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल था, लेकिन अब टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। जीत के जश्न से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुणे में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है।

    यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीत के बाद खुल्लम-खुल्ला प्यार! गर्लफ्रेंड माहिका ने हार्दिक को किया Kiss, तस्वीरें वायरल

    इस मामले के सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे केवल जश्न का हिस्सा बता रहे हैं, तो कुछ इसे तिरंगे की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं।

    Uploaded media

    पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत

    यह शिकायत पुणे के रहने वाले वकील वाजिद खान ने दर्ज कराई है। उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर हार्दिक पंड्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: जीत के जश्न में तनाव! पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों में हुई बहस, कुलदीप पर क्यों भड़के हार्दिक पंड्या?

    वकील का आरोप है कि T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या ने तिरंगे को अपनी कमर पर लपेट रखा था। इसी दौरान वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मंच पर लेटे हुए नजर आए और तस्वीरें खिंचवाईं।

    शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह तिरंगे को पहनना और उस स्थिति में तस्वीरें लेना राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 का उल्लंघन बताया है।

    वायरल वीडियो से शुरू हुआ पूरा विवाद

    दरअसल, भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते, नाचते और मैदान में खुशी जाहिर करते नजर आए।

    इन्हीं वीडियो में एक क्लिप ऐसी भी सामने आई जिसमें हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पोडियम जैसी संरचना पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। उस समय उनके कंधे और कमर के आसपास तिरंगा लिपटा हुआ नजर आ रहा है।

    वकील वाजिद खान का दावा है कि यह दृश्य राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा के खिलाफ है और इसी आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    पुलिस ने शिकायत स्वीकार की, जांच शुरू

    शुरुआत में पुलिस ने यह कहते हुए मामला दर्ज करने में संकोच जताया कि यह घटना पुणे में नहीं हुई है। लेकिन शिकायतकर्ता का तर्क था कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसका अपमान कहीं भी हो, शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    Uploaded media

    इसके बाद शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने शिकायत स्वीकार कर ली और इसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी दे दी। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी और वायरल वीडियो के आधार पर यह तय किया जाएगा कि क्या वास्तव में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है या नहीं।

    जश्न या नियमों का उल्लंघन?

    इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या हार्दिक पंड्या का यह व्यवहार केवल जीत के जश्न का हिस्सा था या फिर इससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंची है।

    भारतीय कानून के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग सम्मानजनक तरीके से ही किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत तिरंगे का गलत इस्तेमाल या अपमान करना दंडनीय अपराध माना जाता है।

    अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी। फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी दायरे तक पहुंच चुका है और सभी की नजर अब पुलिस की जांच पर टिकी हुई है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts