Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

World Cup 2023 के बीच, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Sara Tendulkar के साथ नजर आए Shubman Gill, फैंस बोले- अफवाहें बिल्कुल सच हैं...

Follow on Google News
World Cup 2023 के बीच, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Sara Tendulkar के साथ नजर आए Shubman Gill, फैंस बोले- अफवाहें बिल्कुल सच हैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को मुकाबला मुंबई में होने वाला है। लेकिन, इससे पहले भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल एक पार्टी में नजर आए। खास बात यह रही कि इस पार्टी में शुभमन गिल को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, दोनों पार्टी से अलग-अलग निकले, लेकिन दोनों कैमरे में कैद हो गए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कपल ने नहीं की ऑफिशियल अनाउंसमेंट

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) अपने गेम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। कई बार उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन कभी इस कपल ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। वहीं अब इस रूमर्ड कपल के नए वीडियो देखने के बाद फैंस को कन्फर्म हो गया है कि दोनों डेट कर रहे हैं।

लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे दोनों

मंगलवार रात मुंबई में लग्जरी मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' का लॉन्च हुआ थ। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस इंडस्ट्रीज की तरफ से जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की गई। इस लॉन्च इवेंट में पूरे अंबानी परिवार के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी नजर आया। इतना ही नहीं कई फेमस क्रिकेटर्स भी इस इवेंट में शामिल हुए थे, जिसमें से एक शुभमन गिल भी थे और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर भी आई हुईं थी। देखें वीडियो...

अलग-अलग समय पर निकले

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्टी के बाद शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर बाहर आ रहे हैं। लेकिन, गिल ने पहले ही मीडिया को नोटिस कर लिया था। जिससे दोनों अंदर रुककर अलग-अलग निकलने का फैसला करते हैं। पहले गिल अकेले ही अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाते हैं। इसके कुछ ही देर बाद सारा तेंदुलकर भी वहां से रवाना हुईं, लेकिन उनके साथ गिल के खास दोस्त को स्पॉट किया जा रहा है। इसी से दोनों के साथ होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान दोनों मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। दोनों में से किसी ने भी मीडिया से बात नहीं की। देखें वीडियो...

शुभमन और सारा का लुक

शुभमन गिल जहां ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट में हैंडसम दिख रहे थे। वहीं, सारा तेंदुलकर रेड कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहने नजर आईं। अपने बालों में हाफ पोनी उन्होंने बनाई। इस लुक में सारा बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। [caption id="attachment_93633" align="alignnone" width="600"] वीडियो पर यूजर कमेंट्स कर रहे हैं।[/caption]

यूजर कर रहे हैं कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, तो अफवाहें बिल्कुल सच है। दूसरे ने लिखा, आज भाई पकड़ा गया। तीसरे ने लिखा, कैमरे की आंख से कोई नहीं बच सकता। तो किसी ने लिखा, शुभमन की अब तो सेंचुरी पक्की। अगले मैच तक फुल डोज मिल गई। हालांकि, अभी तक सारा या शुभमन किसी ने भी अपने रिश्तेल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है और न ही इसका खंडन किया है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Birthday : 50 साल की हुईं विश्व सुंदरी… नीदरलैंड में है ऐश्वर्या राय के नाम का फूल; जानिए किस फील्ड में बनाना चाहती थीं करियर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts