Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shreyas Talpade Health Update : हार्ट अटैक के बाद एक्टर की हुई Angioplasty, जानें- अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत

Follow on Google News
Shreyas Talpade Health Update : हार्ट अटैक के बाद एक्टर की हुई Angioplasty, जानें- अब कैसी है श्रेयस तलपड़े की हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को गुरुवार को हार्ट अटैक आया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 47 साल के श्रेयस को यूं अचानक हार्ट अटैक आने की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस चिंता में थे। फिलहाल वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। डॉक्टर्स ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की। उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल बताई जा रही है। आइए जानते हैं श्रेयस की हेल्थ अपडेट्स के बारे में...

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गए थे बेहोश

श्रेयस इन दिनों फिल्म 'वेलकम 3 (Welcome To Jungle)' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुरुवार को एक्टर फिल्म की शूटिंग कर घर वापिस आए। रात में एक्टर को अपनी तबीयत कुछ सही नहीं लग रही थी। ऐसे में पत्नी दीप्ति और परिवार वाले उन्हें अंधेरी के Bellevue हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही वे बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया।

श्रेयस की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

हॉस्पिटल पहुंचने के बाद श्रेयस को हार्ट अटैक आया। इसके बाद एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई, फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

कब डिस्चार्ज होगें श्रेयस ?

अस्पताल ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि श्रेयस की रात 10 बजे के आस-पास हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी कंडीशन में सुधार है, एक्टर जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।

हार्ट अटैक से पहले किया था एक्शन सीन

एक्टर दिनभर बिल्कुल ठीक थे। हाल ही वेलकम 3 के एक्टर अक्षय कुमार ने सेट से एक एक्शन सीन के शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें श्रेयस को भी देखा जा सकता है। वे बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे हैं। शूटिंग के बाद वे घर आए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

एक्टर का वर्क फ्रंट

श्रेयस हिंदी सिनेमा के साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया हैं। उन्होंने इकबाल, ओम शांति ओम, गोलमाल रिटर्न्स, हाउसफुल 2 जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी और वेलकम 3 में दिखने वाले हैं। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- थलाइवा ने फैंस को दिया तोहफा, अमिताभ बच्चन के साथ वाली फिल्म का बताया टाइटल, रिलीज किया ‘लाल सलाम’ का धमाकेदार प्रोमो मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts