PlayBreaking News

इंदौर में हो जाता निर्भया कांड चलती बस में शर्मनाक हरकत: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चालक-हेल्पर,

Follow on Google News
 चलती बस में शर्मनाक हरकत: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चालक-हेल्पर,
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। निर्भया कांड जैसी एक और बड़ी वारदात होते-होते टल गई। जलगांव जाने के लिए बस में बैठी एक महिला के साथ बस के चालक और हेल्पर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। घटना सामने आते ही मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे मां शक्ति ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी-10 पी-1777 रीजनल पार्क के पास खड़ी थी। इसी दौरान बस के अंदर मौजूद लोगों ने चालक और हेल्पर को एक महिला यात्री के साथ संदिग्ध व आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जैसे ही यह बात बाहर फैली, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला उस समय रो रही थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि वह जलगांव जाने के लिए बस में बैठी थी, तभी चालक और हेल्पर ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसका शोषण किया।

    घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में आने के कारण बस और दोनों आरोपियों को वहां भेज दिया गया। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।

    पुलिस के मुताबिक बाद में महिला ने घटना से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी संजू कांबले ने बताया कि बस चालक प्रेम गौर निवासी खरगोन और हेल्पर राहुल भूरिया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts