छत्तीसगढ़ में 2 लाख परिवारों के घर का सपना होगा पूरा, शिवराज सिंह चौहान कल सक्ती में देंगे खुशियों की चाबी

रायपुर/ सक्ती: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में ग्रामीण विकास और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी कई बड़ी सौगातें दी जाएंगी। कार्यक्रम में 122 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।

सक्ती में बड़ा सरकारी आयोजन
11 सितंबर को ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी योजनाओं पर इस दौरान खास फोकस रहेगा।
ये भी पढ़ें: चांपा थाने में युवक की मौत से मचा हड़कंप,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
122 करोड़ के 39 विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इन परियोजनाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों में सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जाएगा।
2 लाख परिवारों के घर में होगी खुशियों की एंट्री
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी’ भी सौंपी जाएगी। इससे ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति को सामने लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: खाली घर में अवैध शराब का बड़ा खेल,4,409 बोतलें,3,380 ढक्कन और हजारों होलोग्राम बरामद
अब AI करेगा आवासों का सत्यापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत AI आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली की शुरुआत भी की जाएगी। नई तकनीक के इस्तेमाल से आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
ग्रामीण योजनाओं को मिलेगा नया तकनीकी सिस्टम
AI आधारित व्यवस्था के जरिए आवास निर्माण की स्थिति की निगरानी और जियो-टैग से संबंधित रिपोर्टिंग को बेहतर करने का प्रयास होगा। इससे योजना के क्रियान्वयन और आवासों के सत्यापन में तकनीक की भूमिका बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद, रायपुर कोर्ट का सख्त फैसला।
कार्यक्रम में ये बड़े चेहरे रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कई योजनाओं और अभियानों की होगी शुरुआत
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ ‘विकसित भारत-जी राम जी’ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अभियानों की शुरुआत भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: PU Special: CM के गृह जिले में विकास की खुली पोल, खेत-नाले का गंदा पानी पी रहे सरकारी स्कूल के मासूम
क्यों अहम है सक्ती का कार्यक्रम?
सक्ती में होने वाला यह कार्यक्रम ग्रामीण आवास और विकास योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ही मंच से 2 लाख परिवारों के गृह प्रवेश, 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों और AI आधारित आवास सत्यापन प्रणाली की शुरुआत होने से ग्रामीण विकास योजनाओं को एक साथ गति देने का संदेश जाएगा।




















