Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shivraj Cabinet Meeting : MP के हर गांव में नल से पहुंचेगा जल; कटंगी, पिछोर और देवतालाब बनेंगी नई तहसील, पोरसा बनेगा नया अनुभाग

Follow on Google News
Shivraj Cabinet Meeting : MP के हर गांव में नल से पहुंचेगा जल;  कटंगी, पिछोर और देवतालाब बनेंगी नई तहसील, पोरसा बनेगा नया अनुभाग
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में जबलपुर के कटंगी को और पिछोर को तहसील बनाने का फैसला लिया गया। मऊगंज में नई तहसील देवतालाब बनेगी, पोरसा को नया अनुभाग बनाया जाएगा।

हर गांव में नल से पहुंचेगा जल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अब मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव में नल से जल पहुंचेगा और शेष बचे गांवों के लिए भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

चुनावी साल में पत्रकारों को मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने चुनावी साल में पत्रकारों के लिए अपना खजाना खोला है। पत्रकार सम्मान निधि 10 हजार रुपए से बढ़कर 20 हजार करने को कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। पत्रकारों कि आर्थिक सहायता में भी इज़ाफा हुआ है, 20 हजार से बढ़कर अब मिलेंगे 40 हजार। बता दें कि सीएम शिवराज अगले सप्ताह मीडिया सेंटर का भूमि पूजन करेंगे।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

  • कॉलेज के अतिथि विद्वानों को 50 हजार रुपए महीना मिलेंगे।
  • राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पंचम वेतनमान मिलेगा।
  • कोटवारों का मासिक पारिश्रमिक और 500 रुपए बढ़ेगा।
  • पटवारी को अतिरिक्त 4000 हजार रुपए मिलेंगे।
  • संबल खिलाड़ी योजना शुरू होगी। संबल योजना में मजदूर और उनके परिवार के सदस्यों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रोत्साहन राशि पर शिवराज कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिली है।
ये भी पढ़ें- VIDEO : धूमधाम के साथ निकली काल भैरव की सवारी, पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले; भैरूगढ़ जेल जा कर बंदियों को दिए दर्शन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts