Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में पुलिस वाहन ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, कोचिंग से घर लौट रही थी

Follow on Google News
शिवपुरी में पुलिस वाहन ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, कोचिंग से घर लौट रही थी
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिला पंचायत कार्यालय के पास पुलिस के वाहन ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 9 बजे जिला पंचायत कार्यालय के पास यह हादसा हुआ है। पुलिस वाहन ने कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी। इस दौरान छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरस्वती यादव (17) निवासी होटल पीएस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरस्वती 12वीं क्लास में पढ़ती थी। सरस्वती तीन बहन और दो भाई हैं।

जेल में बंद हैं मृतका के पिता

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतका सरस्वती के पिता दारा सिंह यादव हत्या के आरोप में शिवपुरी के सर्किल जेल में बंद हैं। बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार ने पिता को जेल से बाहर लाने की अर्जी लगाई है।

चालक पुलिस वाहन लेकर फरार

हादसे के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts