Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shivpuri News: सांप उठाकर अचानक मुंह में रखा, यह देख भीड़ हुई हैरान... आखिर आते कहां से हैं ये लोग

Follow on Google News
Shivpuri News: सांप उठाकर अचानक मुंह में रखा, यह देख भीड़ हुई हैरान... आखिर आते कहां से हैं ये लोग
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गणेश उत्सव के दौरान झांकी में आयोजित कार्यक्रम और जुलूस के दौरान सांपों के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। एसटीएफ और नेशनल पार्क प्रबंधन की टीम ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनका मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कलाकारों ने मुंह में रखा सांप

गुना बायपास क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गणेश पंडाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, मथुरा, दिल्ली के कलाकारों को बुलाया गया था। इसी दौरान कुछ कलाकारों ने सांपो के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें अपने मुंह में रख लिया। बाद में शहर से झांकियां निकाली गई तो उस दौपान भी कलाकारों ने सांपों के साथ खिलवाड़ किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के पास भी पहुंचे, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

शेड्यूल 1 की श्रेणी में आते हैं यह सांप

जानकारी के मुताबिक, जिन सांपों के साथ कलाकार खिलवाड़ कर रहे थे। वह सांप शेड्यूल 1 की श्रेणी में आते हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस श्रेणी में आने वाले जीवों के साथ खिलवाड़ करना या उन्हें परेशान करना गंभीर अपराध है। ऐसा ही अपराध करते हुए वीडियो वायरल हुए थे। जिसके बाद माधव नेशनल पार्क की टीम ने रविवार (15 सितंबर) को दो इवेंट मैनेजर और एक युवती सहित 8 कलाकारों को होटल सहित अन्य स्थानों से पकड़ा है।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए कलाकारों में राजकुमार यादव पुत्र विशनचन्द्र यादव, रूकसार उर्फ मुस्कान खान पुत्री जाकिर उर्फ जुम्मा खान, पराग ठाकुर पुत्र मोहन सिंह सेगर, राहुल बरूण पुत्र राजेन्द्र वरूण, विष्णु पुत्र बलुआ कुशवाह, हनी शर्मा पुत्र ब्रहमदेव शर्मा, सतीश उर्फ रिकू राठौर पुत्र बच्चन लाल राठौर, विशाल गोला पुत्र भूपेन्द्र गोला के नाम शामिल हैं। इनमें दो इवेंट मैनेजर हैं, जिन्होंने कलाकारों को बुलाया था। ये भी पढ़ें- Bhind Viral Video : भिंड में बाढ़ का कहर… बचने के लिए ग्रामीणों का देसी जुगाड़, लौकी के सहारे पार कर रहे नदी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts