Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, बच्चों-महिलाओं समेत 61 की मौत की आशंका

Follow on Google News
लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, बच्चों-महिलाओं समेत 61 की मौत की आशंका
त्रिपोली। लीबिया के तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए हैं। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी।

इतने लोग थे सवार

संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ‘एक्स' पर कहा, ‘‘लीबिया के पास एक दुखद जहाज़ दुर्घटना के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 61 प्रवासी डूब गए।'' बयान में कहा गया है कि नाव लगभग 86 लोगों को लेकर लीबिया से रवाना हुई।

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

गौरतलब है, प्रवासियों के डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना जून में हुई थी, जब 79 प्रवासी डूब गए थे और सैकड़ों अन्य लापता हो गए। फरवरी में एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टानों से टकरा गई थी, जिससे 96 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के और कई मामले हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts