Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shefali Jariwala Death : हाथ में शेफाली की तस्वीर, चेहरे पर दर्द… पत्नी की मौत के बाद टूटे पराग त्यागी

Shefali Jariwala Death : हाथ में शेफाली की तस्वीर, चेहरे पर दर्द… पत्नी की मौत के बाद टूटे पराग त्यागी

Shefali Jariwala Death। मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी पहली बार शनिवार को सार्वजनिक रूप से नजर आए। वे मुंबई की सड़कों पर अपने पेट डॉग सिम्बा के साथ देखे गए। इस दौरान पराग बेहद भावुक और गमगीन नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पराग, शेफाली की तस्वीर अपने हाथ में थामे दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर पत्नी को खोने का गहरा दुख साफ झलक रहा है।

कार्डियक अरेस्ट से हुआ शेफाली का निधन

42 साल की शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके पति पराग त्यागी और कुछ करीबी लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब तक मौत की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। परिवार की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

देखें VIDEO…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शेफाली के निधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उनका शव अब कूपर अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम शुक्रवार रात से ही उनके घर पर मौजूद है और जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में शेफाली के पति पराग त्यागी सहित चार लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पराग त्यागी को ढांढस बंधा रहे हैं। एक दशक से अधिक समय तक इंडस्ट्री में सक्रिय रही शेफाली ने अपने अलग अंदाज और स्टाइल से खास पहचान बनाई थी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts