Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शर्मा भोपाल कमिश्नर बने, भयडिया को इंदौर की कमान

Follow on Google News
शर्मा भोपाल कमिश्नर बने, भयडिया को इंदौर की कमान

भोपाल। राज्य शासन ने रविवार रात पांच कमिश्नर समेत 18 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। इनमें इंदौर कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल संभाग की कमान सौंपी गई है। डॉ. शर्मा के पास नर्मदापुरम संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। भोपाल कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर कमिश्नर बनाया गया है। भयडिया को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण आयुक्त फील्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह उज्जैन कमिश्नर संदीप यादव को प्रमुख राजस्व आयुक्त के साथ भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मप्र, आयुक्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उप सचिव मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है। छिंदवाड़ा की कलेक्टर शीतला पटले को उप सचिव बनाया गया है।

नाम  वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
डॉ. पवन कुमार शर्मा कमिश्नर, इंदौर कमिश्नर, भोपाल
माल सिंह भयडिया कमिश्नर, भोपाल कमिश्नर, इंदौर
संदीप यादव कमिश्नर, उज्जैन प्रमुख राजस्व आयुक्त
डॉ. संजय गोयल प्रमुख राजस्व आयुक्त कमिश्नर, उज्जैन
श्रीमन शुक्ला कमिश्नर, नर्मदापुरम एमडी, कृषि विपणन बोर्ड, आयुक्त मंडी
श्रीकांत बनोठ सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रम आयुक्त, इंदौर
तरुण राठी एमडी, डेयरी फेडरेशन कलेक्टर, गुना
वीएस चौधरी कोलसानी कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल उप सचिव, नगरीय विकास
हरजिंदर सिंह प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्किल डेवलपमेंट कलेक्टर, पन्ना
संजीव श्रीवास्तव सीईओ, रोजगार निर्माण बोर्ड कलेक्टर, भिंड
मनोज पुष्प उप सचिव, महिला एवं बाल विकास कलेक्टर, छिंदवाड़ा
संजय कुमार मिश्र कलेक्टर, पन्ना उप सचिव
कृष्णदेव त्रिपाठी कलेक्टर, उमरिया सचिव माशिमं, भोपाल
सतीश कुमार एस कलेक्टर, भिंड एमडी, डेयरी फेडरेशन
फ्रेंक नोबल ए. कलेक्टर,  गुना कमिश्नर, नगर निगम भोपाल, अपर प्रबंध मप्र मेट्रो रेल
शीतला पटले कलेक्टर, छिंदवाड़ा उप सचिव, मुख्यमंत्री तथा परियोजना संचालक, स्किल डेवलपमेंट
संदीप केरकेट्टा अपर आयुक्त, ननि भोपाल सीईओ, बीडीए, भोपाल
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts