ईरान-अमेरिका शांति समझौते से बाजार में लौटी रौनक:निफ्टी 231 अंक चढ़कर 23854 पर बंद, सेंसेक्स 736 अंक उछला; रियल्टी सेक्टर करीब 4% चढ़ा

ईरान-अमेरिका शांति समझौते की खबर ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक लौटा दी है। इस खबर से निफ्टी 231 अंक चढ़कर 23854 पर बंद हुआ सेंसेक्स में 736 अंकों का उछाल देखा गया वहीं रियल्टी सेक्टर में करीब 4% की शानदार तेजी दर्ज की गई।
निफ्टी 231 अंक चढ़कर 23854 पर बंद, सेंसेक्स 736 अंक उछला; रियल्टी सेक्टर करीब 4% चढ़ा
AI Generated Image

ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी ला दी। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 736 अंकों की मजबूती के साथ 76,264 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 231 अंक चढ़कर 23,853 पर पहुंच गया।

ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में तेजी

बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। खासतौर पर रियल्टी इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की तेज उछाल दर्ज की गई। निवेशकों का मानना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में पॉजिटिव माहौल बना है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1781522832467

ये भी पढ़ें: WPI Inflation May 2026 : 43 महीने के उच्च स्तर पर थोक महंगाई, 9.68% पहुंची; बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

/img/116/1781522863511

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट से बाजार को सपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। कच्चा तेल गिरकर करीब 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश को राहत मिलने की उम्मीद है जिसका असर शेयर बाजार में भी दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: सस्ता तेल, कम महंगाई और मजबूत रुपया… ट्रंप की डील से भारत की बल्ले-बल्ले! क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?

एशियाई बाजारों में भी शानदार तेजी

भारतीय बाजार के साथ-साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई इंडेक्स लगभग 5 फीसदी उछला जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। 

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts