Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:सेंसेक्स 232 अंक उछला, निफ्टी 64 अंक चढ़कर 23719 पर बंद; बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली जहां सेंसेक्स 232 अंक और निफ्टी 64 अंक उछलकर 23719 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 232 अंक उछला, निफ्टी 64 अंक चढ़कर 23719 पर बंद; बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 232 अंकों की तेजी के साथ 75,415 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 65 अंक मजबूत होकर 23,719 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली जिससे बाजार को मजबूती मिली।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1779445616165
/img/116/1779445633387

बैंक और मेटल शेयरों में बढ़ी खरीदारी

बाजार में तेजी का सबसे बड़ा सहारा बैंकिंग और मेटल सेक्टर रहे। निवेशकों ने चुनिंदा बड़े बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों को सपोर्ट मिला। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की लगातार खरीदारी बाजार को गिरने से बचा रही है जबकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें: Flight Emergency Landing: एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स के साथ बड़ा हादसा टला, इंजन में लगी आग

एशियाई बाजारों से मिला पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को तेजी का माहौल रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 0.41% चढ़कर बंद हुआ। जापान के निक्केई में सबसे ज्यादा मजबूती दिखी और यह करीब 2.68% उछला। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी लगभग 0.86% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: क्या फिर बढ़ेंगे तेल- गैस के दाम? ओमान के साथ वसूलेगा टैक्स, ट्रंप बोले फैसला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में 1,891 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले 30 दिनों में विदेशी निवेशक 53 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। हालांकि दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगातार खरीदारी जारी रखी है। बीते 30 दिनों में घरेलू निवेशकों ने करीब 68 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है जिससे बाजार में स्थिरता बनी हुई है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts