Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या फिर बढ़ेंगे तेल- गैस के दाम?ओमान के साथ टोल वसूलने की तैयारी में ईरान, ट्रंप बोले फैसला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

सूत्रों के अनुसार, ओमान भी इस योजना में संभावित आर्थिक फायदे देख रहा है और हिस्सेदारी को लेकर बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि ओमान खाड़ी देशों और अमेरिका के साथ इस प्रस्ताव को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।
Follow on Google News
ओमान के साथ टोल वसूलने की तैयारी में ईरान, ट्रंप बोले फैसला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

तेहरान। ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूली के सिस्टम को लेकर बातचीत तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने होर्मुज स्ट्रेट के ‘मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया’ की सीमा तय कर दी है। इसके तहत अब यहां से गुजरने वाले जहाजों को परमिट लेना पड़ सकता है।

यह मामला इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि दुनिया के करीब 20% समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में अगर यहां किसी तरह का शुल्क लगाया जाता है या आवाजाही सीमित होती है, तो इसका असर पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार और शिपिंग सेक्टर पर पड़ सकता है।

सर्विस फीस मॉडल पर काम कर रहा ईरान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान सीधे टोल टैक्स लगाने के बजाय ‘सर्विस फीस मॉडल’ पर काम कर रहा है। इसके तहत जहाजों से ट्रांजिट फीस, पर्यावरण शुल्क और सुरक्षा सेवाओं के नाम पर रकम ली जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, ओमान भी इस योजना में संभावित आर्थिक फायदे देख रहा है और हिस्सेदारी को लेकर बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि ओमान खाड़ी देशों और अमेरिका के साथ इस प्रस्ताव को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के साथ सेल्फी लेकर खुश हुए साइप्रस के राष्ट्रपति : हैदराबाद हाउस में हुई खास मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

ईरान ने होर्मुज में क्यों रोका था कमर्शियल ट्रैफिक

फरवरी में अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान ने कुछ समय के लिए होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग रोक दिया था। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग प्रभावित हुई और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। इसके बाद से ही ईरान इस समुद्री रास्ते से राजस्व जुटाने के विकल्प तलाश रहा है।

अमेरिका और ईरान आमने-सामने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी तरह का टोल स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी चेतावनी दी कि अगर ईरान जहाजों से शुल्क वसूलने की कोशिश करता है, तो अमेरिका-ईरान समझौते की संभावनाएं कमजोर हो सकती हैं।

Featured News

ट्रंप बोले- 1600 जहाज जल्द बाहर निकलेंगे

इसी बीच ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज में फंसे करीब 1600 तेल जहाज जल्द बाहर निकलेंगे, जिससे तेल की कीमतों में राहत मिल सकती है। दूसरी तरफ ईरान ने कहा है कि उसके पास अभी कई आधुनिक और ‘अनटेस्टेड’ हथियार मौजूद हैं और अगला हमला हुआ तो जवाब पहले से ज्यादा आक्रामक होगा।

जर्मनी ने कही बड़ी बात

तनाव बढ़ने के बीच जर्मनी ने कहा है कि वह ब्रिटेन के नेतृत्व वाले होर्मुज सुरक्षा मिशन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। जर्मन विदेश मंत्री ने साफ किया कि यह NATO मिशन नहीं होगा, बल्कि समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूरोपीय देशों की पहल होगी।

यह भी पढ़ें: Trump Son Wedding : बेटे की शादी में जाने पर बोले ट्रंप- जाऊंगा तो भी मुसीबत, नहीं गया तो भी

आखिर क्यों पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

  1. दुनिया के 20% तेल और गैस सप्लाई का रास्ता
  2. तेल कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने का खतरा
  3. अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ा
  4. यूरोप और खाड़ी देशों की सुरक्षा चिंता गहरी हुई
  5. वैश्विक शिपिंग और व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. होर्मुज स्ट्रेट पर फीस वसूली की तैयारी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए परमिट और सर्विस फीस सिस्टम पर काम शुरू किया है। इसको लेकर Oman के साथ भी बातचीत चल रही है।

2. ट्रंप - जंग के अलावा कोई रास्ता नहीं था

 ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अमेरिका के पास सैन्य कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

3. ईरान ने दी नए हथियारों की चेतावनी

ईरानी सैन्य अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास कई आधुनिक और गुप्त हथियार मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगला हमला हुआ तो जवाब पहले से ज्यादा आक्रामक होगा।

4. जंग के असर से फिर महंगा हुआ कच्चा तेल

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव और सप्लाई संकट की आशंका के बीच ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की चिंता तेज हो गई है।

5. अमेरिका ने टोल सिस्टम का किया विरोध

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से शुल्क वसूलता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ होगा और अमेरिका इसे स्वीकार नहीं करेगा।

अब तक क्या कुछ हुआ

  • फरवरी में हमलों के बाद बढ़ा तनाव

अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने कुछ समय के लिए होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों की आवाजाही लगभग रोक दी थी। इससे वैश्विक शिपिंग और तेल सप्लाई प्रभावित हुई।

  • ईरान ने बनाया नया अथॉरिटी सिस्टम

ईरान ने पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) बनाई, जिसने होर्मुज स्ट्रेट के ‘मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया’ की सीमा तय करने का दावा किया।

  • दुनिया के लिए इसलिए अहम है होर्मुज?

दुनिया के करीब 20% समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। इसलिए यहां किसी भी तनाव का असर सीधे तेल कीमतों और वैश्विक बाजार पर पड़ता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts