Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शांति एक्सप्रेस में अशांति! चूहे-काकरोच ने घेरा कोच, यात्रियों को मिली गंदी चादर

रेलवे के सफाई और सुरक्षित यात्रा के दावों पर सवाल; शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, ऑनलाइन शिकायत बंद कर देने का यात्रियों ने लगाया आरोप
शांति एक्सप्रेस में अशांति! चूहे-काकरोच ने घेरा कोच, यात्रियों को मिली गंदी चादर
Ai Generated

इंदौर। रेलवे भले ही यात्रियों को साफ-सुथरे कोच और बेहतर सुविधाएं देने के दावे करता हो, लेकिन इंदौर से जुड़ी ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। कहीं एसी कोच में चूहे और काकरोच दौड़ रहे हैं तो कहीं यात्रियों को गंदी चादर और तकिए मिल रहे हैं। शौचालय का फ्लश खराब होने से लेकर आरक्षित कोच में अनधिकृत यात्रियों के कब्जे तक की शिकायतें सामने आ रही हैं। यात्रियों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान करने के बजाय कई बार शिकायत को ऑनलाइन ही बंद कर दिया जाता है।

संबंधित खबर: सिंहस्थ में रेल से ‘आस्था की रफ्तार’! उज्जैन के लिए 125+ स्पेशल ट्रेनें, किराए पर भी फोकस,स्टेशन पर चूहों की समस्या भी रडार पर, बढ़ेगा पेस्ट कंट्रोल

शांति एक्सप्रेस के बी-5 कोच में चूहे-काकरोच

गांधीनगर से इंदौर आने वाली शांति एक्सप्रेस के बी-5 कोच में यात्रियों ने चूहे और काकरोच देखे। यात्रियों के मुताबिक सीट नंबर 25, 26, 28 और 29 के आसपास गंदगी की स्थिति थी। इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया पर साझा की गईं। यात्रियों ने कोच में उपलब्ध कराई गई चादर और तकियों के बेहद गंदे होने की शिकायत भी की। यात्री ने रेलवे की शिकायत व्यवस्था के माध्यम से समस्या दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि कुछ देर बाद ही शिकायत को बिना संतोषजनक समाधान के बंद कर दिया गया।

संबंधित खबर: Raipur: रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा,दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

कामाख्या एक्सप्रेस के एसी कोच में भी काकरोच

सफाई व्यवस्था की ऐसी ही तस्वीर कामाख्या एक्सप्रेस में सामने आई। एसी कोच बी-4 में यात्री ने काकरोच दौड़ते हुए देखने की शिकायत की। इतना ही नहीं, कोच के शौचालय का फ्लश भी खराब बताया गया।शिकायत के बाद रेलवे की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बाद में यात्री को बताया गया कि समय की कमी के कारण शिकायत ऑनलाइन बंद की जा रही है और उसका समाधान ऑफलाइन किया जाएगा। यात्री का कहना है कि करीब 12 घंटे बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद उसने नाराजगी जताई।

संबंधित खबर: महू-पर्यटकों का इंतजार खत्म, कल से सप्ताह में तीन दिन चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

आरक्षित कोच में सामान्य यात्रियों का कब्जा

सफाई के साथ-साथ आरक्षित कोचों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश की समस्या भी यात्रियों को परेशान कर रही है। हैदराबाद-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस के आरक्षित द्वितीय श्रेणी के कोच में सामान्य यात्रियों के भरे होने की शिकायत सामने आई।यात्री के अनुसार कोच नंबर भी स्पष्ट नहीं था। इससे यात्रियों को अपनी आरक्षित सीट तक पहुंचने और वहां बैठने में परेशानी हुई। शिकायत किए जाने पर रेलवे की ओर से इसे संबंधित टीम को भेजने की बात कही गई।

संबंधित खबर: पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, अब दो दिन नहीं सप्ताहभर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

रोज सैकड़ों शिकायतें, समाधान पर सवाल

रतलाम मंडल और इंदौर से जुड़ी ट्रेनों में पिछले कुछ समय से यात्रियों की ओर से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इनमें एसी कोच में चूहे-काकरोच, गंदी चादरें, कोच और शौचालय में गंदगी, पानी की कमी और आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत प्रवेश जैसी समस्याएं शामिल हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts