PlayBreaking News

संजीव गोयनका पर खुलकर बोले शमी ;हर मालिक को अपने खिलाड़ी से उम्मीद : उनका पजेसिव होना गलत नहीं...

शमी ने यह भी बताया कि उनकी संजीव गोयनका से 2-3 बार मुलाकात हुई है और हर बार हमारी बातचीत उपयोगी और टीम से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि गोयनका के साथ चर्चा करना उन्हें अच्छा लगा और उसमें कोई नकारात्मकता नहीं थी।
Follow on Google News
हर मालिक को अपने खिलाड़ी से उम्मीद : उनका पजेसिव होना गलत नहीं...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 19वें सीजन के अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। कल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को 6 विकेट से हराया। जहां लखनऊ के लिए पहली बार खेल रहे मोहम्मद शमी ने 28 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। जिसके उनके एक बार फिर फॉर्म में आने के संकेत मिले हैं।

    आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद और चर्चाएं होती रही हैं। टीम की हार के बाद कप्तानों के साथ उनकी बातचीत के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें उनका रवैया गुस्से भरा बताया गया। अब इस पूरे मामले पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलकर उनका बचाव किया है।

    सोशल मीडिया पर सामने आए थे वीडियो

    दरअसल, साल 2024 में टीम की एक हार के बाद केएल राहुल के साथ और बाद में ऋषभ पंत के साथ बातचीत के कुछ वीडियो सामने आए थे। इन वीडियो में ऐसी चीजें दिख रही थी जो बता रहा था कि गोयनका नाराज हैं और कप्तानों से तीखे लहजे में बात कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके व्यवहार की आलोचना की और कई मीम्स भी वायरल हुए।

    यह भी पढ़ें: IPL में भारतीय कप्तानों का जलवा : सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

    शमी बोले- हर टीम ओनर को अपने प्लेयर से उम्मीद

    शमी ने यह बातें अनप्लग्ड पॉडकास्ट में कही है उनका कहना है कि कोई टीम ओनर पर इतनी बड़ी रकम खर्च करता है, तो खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखना बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने कहा, “अगर गोयनका जी पजेसिव हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर मालिक चाहता है कि उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन करे और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दें।”

    शमी- 'लोग बिना सोचे समझे' मजाक बना देते हैं

    शमी ने सोशल मीडिया पर बने मीम्स पर भी अपनी राय रखी उन्होंने इसे गलत बताया। उनका कहना है कि लोग स्थिति को समझे बिना मजाक बना देते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, अगर कोई व्यक्ति 5 या 10 हजार रुपये भी लगाता है, तो उसे भी चिंता होती है कि उसका पैसा डूब न जाए। यहां तो हजारों करोड़ रुपये का निवेश है, तो उम्मीद होना स्वाभाविक है।

    यह भी पढ़ें: अनन्या से नीता अंबानी तक: अब IPL में ‘लेडी बॉसेस’ चला रहीं पूरी लीग!

    गोयनका के साथ बातचीत पर बोले

    शमी ने यह भी बताया कि उनकी संजीव गोयनका से 2-3 बार मुलाकात हुई है और हर बार हमारी बातचीत उपयोगी और टीम से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि गोयनका के साथ चर्चा करना उन्हें अच्छा लगा और उसमें कोई नकारात्मकता नहीं थी। गौरतलब है कि गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी को करीब 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    Breaking News

    शमी ने पहली बॉल पर विकेट लिया

    आईपीएल 2026 के पहले मैच में लखनऊ की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने मैच की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च किए और किफायती गेंदबाजी की। उनके अलावा टीम में प्रिंस यादव ने 3 ओवर के स्पेल में 20 रन देकर 2 बल्लेबाजों को चलता किया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts