IPL में भारतीय कप्तानों का जलवा :सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

अगर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात करें, तो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को 5-5 बार खिताब जिताया है। धोनी के नाम सबसे ज्यादा मैच और जीत दर्ज हैं, जबकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है, साथ ही डेक्कन चाजर्स को भी अपनी कप्तानी में एक बार खिताब जीता चुके हैं।
Follow on Google News
सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 जिसे अब मात्र एक हफ्ते का समय बचा है। सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों में जुटी हुई। इस बार का सीजन भारतीय क्रिकेटर्स के लिए काफी खास माना जाएगा। हैदराबाद के लिए जहां रेगुलर कप्तान पेट कमिंस शुरुआत के कुछ मैच में खेलते नहीं दिखेंगे। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद अब सभी 10 टीमों के कप्तान कंफर्म हो गए हैं। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है, जहां उन्हें खुद को लीडर के तौर पर साबित करने का अवसर मिलेगा।

    6 कप्तान पहली बार ट्रॉफी की तलाश में उतरेंगे

    इस सीजन में कुल 10 कप्तानों में से 6 ऐसे हैं, जो अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की तलाश में हैं। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और ऋषभ पंत शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों के सामने न सिर्फ कप्तानी का दबाव होगा, बल्कि अपनी टीम को खिताब दिलाने की चुनौती भी होगी।

    यह भी पढ़ें: PSL में खेलेंगे या नहीं? BCB ने कहा- सरकार की मंजूरी के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, आखिर ऐसा क्यों?

    4 कप्तान जो टीमों को चैंपियन बना चुके

    वहीं दूसरी ओर, 4 कप्तान ऐसे भी हैं जो पहले ही अपनी टीमों को चैंपियन बना चुके हैं। श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया था, जबकि रजत पाटीदार ने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली बार चैंपियन बनाया। हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताई थी।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : ट्रेड लिस्ट जारी... CSK का हिस्सा बने सैमसन, जडेजा समेत इन प्लेयर्स को मिली नई टीम; देखें लिस्ट

    श्रेयर अय्यर IPL के सबसे यूनिक कप्तान

    कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो श्रेयस अय्यर का नाम खास तौर पर सामने आता है। वह आईपीएल इतिहास के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल तक पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया, जहां टीम को मुंबई इंडियंस से हार मिली। इसके बाद 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक ले गए, हालांकि वहां उन्हें आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

    रोहित- कैप्टन कूल सबले मजबूत कप्तान

    अगर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात करें, तो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को 5-5 बार खिताब जिताया है। धोनी के नाम सबसे ज्यादा मैच और जीत दर्ज हैं, जबकि रोहित ने मुंबई इंडियंस को कई बार चैंपियन बनाया है।

    अन्य टीमों की ये संभालेंगे कप्तानी

    टीमों की बात करें तो ऋषभ पंत एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालते नजर आएंगे, जबकि अक्षर पटेल पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग पर बड़ा भरोसा जताया है, जो उनके करियर का सबसे अहम मौका साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में अनुभव और युवा जोश का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जो इस सीजन को और भी रोमांचक बना सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts