Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाजापुर में सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार बनी काल, 2 की मौत; 4 घायल, शादी में शामिल होने इंदौर जा रहा था परिवार

Follow on Google News
शाजापुर में सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार बनी काल, 2 की मौत; 4 घायल, शादी में शामिल होने इंदौर जा रहा था परिवार
शाजापुर। एमपी की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। एक बार फिर हाई-वे पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। मामला शाजापुर का है। यहां नेशनल हाईवे 52 पर मक्सी के पास सुबह करीब 8 बजे एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई वहीं 4 घायल हुए हैं। shajapur accident

झांसी से इंदौर जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार परिवार झांसी से इंदौर विवाह समारोह में शामिल होने रहे थे। मक्सी में जलालपुरा जोड़ पर ड्राइवर ने कार पर कंट्रोल खो दिया और एक पुलिया में घुस गई। जिससे कार में सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

एक की हालत गंभीर

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल लड़कियां मृत दंपती की भतीजी हैं। वे सभी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में दंपती रविंद्र और निर्मला सोनी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार वैष्णवी (13), यासना (16), सोमिया (20) और टोना (19) घायल हुए हैं। इनमें से यासना की हालत गंभीर बताई जा रही है। shajapur accident news 2 dead 4injured

गुरुवार को भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह भी एक सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में दुपाड़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। ये भी पढ़ें - शाजापुर में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, बच्चों और महिलाओं समेत 12 से ज्यादा घायल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts