Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष बने जबलपुर के शैलेंद्र वर्मा, इंदौर की प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष और ग्वालियर के गौरव मिश्रा कोषाध्यक्ष

जबलपुर के अधिवक्ता शैलेंद्र वर्मा (गुड्डा) मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने ग्वालियर के जितेंद्र शर्मा को हराया। इंदौर की प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष और ग्वालियर के गौरव मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए। वर्मा ने काउंसिल की साख बहाल करने, बार और बेंच के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जूनियर वकीलों के लिए प्रशिक्षण सत्र शुरू करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
मप्र स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष बने जबलपुर के शैलेंद्र वर्मा, इंदौर की प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष और ग्वालियर के गौरव मिश्रा कोषाध्यक्ष
जबलपुर। मप्र स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने जाने के बाद शैलेंद्र वर्मा को अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के अधिवक्ता शैलेंद्र वर्मा (गुड्डा) प्रदेश के सवा लाख वकीलों के नए सरताज बने हैं। रविवार को मप्र स्टेट बार काउंसिल में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी जितेन्द्र शर्मा (ग्वालियर) को हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर इन्दौर की प्रतिभा वालिया और कोषाध्यक्ष पद पर ग्वालियर के गौरव मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। वर्मा जल्द ही विभिन्न कमेटियों का गठन करेंगे।

महाधिवक्ता के आने के बाद मतदान  

मतदान की प्रक्रिया महाधिवक्ता व विशेष समिति के अध्यक्ष प्रशांत सिंह के आने के बाद रविवार की सुबह 11 बजे शुरु हुई। सभी 25 सदस्यों द्वारा किए गए मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। नतीजों का ऐलान खुद महाधिवक्ता ने करके विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: रामायण फिल्म पर रायपुर में बवाल, निर्माताओं को 15 दिन का लीगल अल्टीमेटम

प्रदेश के वकीलों को मिला ऊर्जावान नेतृत्व  

जानकारों की मानें तो रविवार को हुए चुनाव के बाद प्रदेश के वकीलों को ऊर्जावान नेतृत्व मिला है। अधिवक्ता वर्मा अपने मधुर स्वभाव के कारण अपनी अलग पहचान बनाते हैं। उनके चुने जाने से बार और बेंच के बीच के संबंधों और वकीलों के हितों को एक नई दिशा मिलेगी।

'काउंसिल की साख को पुनस्थार्पित करना मेरी प्राथमिकता'

न्यायिक राजधानी जबलपुर से ताल्लुक रखने और वकीलों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले शैलेंद्र वर्मा की स्थिति वैसे तो पहले से ही काफी मजबूत समझी जा रही थी। नतीजों का ऐलान होने के बाद पीपुल्स समाचार से चर्चा करते हुए वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में स्टेट बार काउंसिल की साख काफी गिरी है। उस साख को पुनस्थार्पित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही न्यायपालिका और बार एसोसिएशनों के बीच सामांजस्य स्थापित करने में भी वो पीछे नहीं हटेंगे। वर्मा ने कहा कि जूनियर वकीलों के लिए वे जल्द ही ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत करेंगे, ताकि उन्हें यह सिखाया जा सके कि उन्हें किस तरह अदालत में अपना पक्ष रखना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट सख्त, राज्य सूचना आयोग के खाली पद जल्द भरने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts