Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल:तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Follow on Google News
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

शहडोल। हादसे में रसमोहनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उनके साथी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने हाईवे किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया है।

गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक गुप्ता अपने साथी के साथ शहडोल से गांव लौट रहे थे। सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें: FIH Pro League : भारत की पाकिस्तान पर 7-1 से एकतरफा जीत, अलग- अलग खिलाड़ियों ने दागे गोल

अस्पताल में अभिषेक को मृत घोषित किया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News

चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Uber India: CEO प्रभजीत सिंह ने दिया इस्तीफा, अब OpenAI इंडिया की संभालेंगे कमान

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक गुप्ता रसमोहनी गांव के किराना व्यापारी निलेश गुप्ता का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अवैध पार्किंग को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहडोल-बुढार हाईवे पर सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग लंबे समय से बनी हुई है। ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने दिन-रात ट्रक और ट्रेलर खड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद यातायात विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts