🌤️
--Bhopal, India

शहडोल : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Follow on Google News
शहडोल : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
मप्र के शहडोल जिले में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे मंगलवार को नहाने गए हुए थे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। बुधवार को दोनों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए हैं। ये हादसा थाना बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के अहिरगमा मौहर टोला में हुआ है।

शवों को तालाब से निकाला बाहर

जानकारी के मुताबिक, देवांश वर्मा पिता दीपक वर्मा (6) और आदित्य वर्मा पिता दीपक वर्मा (10) तालाब में नहाने के लिए गए थे। जब देर रात तक दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद बुढार पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन रात हो जाने के कारण शवों को नहीं निकाला जा सका। बुधवार को दोनों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए गए हैं।

एक ही परिवार के थे दोनों बच्चे

बुढार पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दो बच्चों की तालाब के पानी में डूबने से मौत हुई है। दोनों बच्चे एक ही परिवार के हैं और चचेरे भाई लगते हैं। ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा : गैस रिसाव से 2 की मौत, बंद खदान में कोयले की खुदाई करने गए थे युवक मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts