बॉक्स ऑफिस पर कयामत!‘जवान 2’ की तैयारी से फिर एक्शन मोड में लौटे किंग खान

शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर जहां जबरदस्त बज बना हुआ है, वहीं अब ‘जवान 2’ की चर्चा ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
Follow on Google News
‘जवान 2’ की तैयारी से फिर एक्शन मोड में लौटे किंग खान

किंग खान शाहरुख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर जहां फैंस में पहले से ही भारी एक्साइटमेंट है, वहीं अब एक और बड़ी खबर ने माहौल गर्म कर दिया है। चर्चा है कि ‘किंग’ के बाद शाहरुख अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल यानी ‘जवान 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं। यह खबर अभी ऑफिशियल नहीं है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इसकी चर्चा तेजी से बढ़ रही है।

2026 की सबसे बड़ी एक्शन रिलीज?

शाहरुख खान इस समय पूरी तरह से अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ पर फोकस कर रहे हैं। यह फिल्म एक हाई-बजट एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। जो क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह शाहरुख के करियर की सबसे स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर फिल्मों में से एक होगी।

यह भी पढ़ें: King Movie : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ‘किंग’ की दुबई शूटिंग रद्द, मुंबई में ही तैयार हो रहा रेगिस्तान का सेट

एक साथ दिखेंगे कई बड़े नाम

‘किंग’ की स्टारकास्ट भी काफी दमदार बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी नजर आ सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। यह फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है।

‘जवान 2’ की एंट्री- क्या फिर लौटेगा वही एक्शन?

‘किंग’ के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा ‘जवान 2’ की हो रही है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (2023) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था। इसे एटली ने डायरेक्ट किया था और यह फिल्म अपने एक्शन, इमोशन और सोशल मैसेज के लिए काफी पसंद की गई थी।

‘जवान 2’ की तैयारी कहां पहुंची?

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जवान 2’ अभी सिर्फ विचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आगे बढ़ चुकी है। सूत्रों के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है, कहानी पर लंबे समय से काम चल रहा था और हाल ही में इसे अंतिम रूप दिया गया है। इसका मतलब है कि प्रोजेक्ट अब शुरुआती स्टेज से निकलकर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: King Movie : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ‘किंग’ की दुबई शूटिंग रद्द, मुंबई में ही तैयार हो रहा रेगिस्तान का सेट

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शाहरुख खान पहले ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करेंगे और उसके बाद ‘जवान 2’ पर काम शुरू होगा। यानी फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। 

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि इन सभी खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। ना शाहरुख खान ने कुछ कहा है औऱ ना ही डायरेक्टर एटली ने पुष्टि की है।
इसलिए फिलहाल यह सब इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है। लेकिन फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट मिलकर शाहरुख खान के करियर के अगले चैप्टर को और बड़ा बना सकते हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts