शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस, रायपुर के युवक ने दी धमकी

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिस में आया, जिससे हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं।
मुंबई पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर के फैजान ने दी धमकी
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा फोन रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने किया था। कॉल ट्रेस करने पर इसका स्थान छत्तीसगढ़ के रायपुर में पाया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंची है। पुलिस ने फैजान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।50 लाख रुपए मांगे
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शाहरुख खान को धमकी देने वाला एक कॉल बांद्रा पुलिस थाने को आया और कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा।सलमान खान को भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। अब शाहरुख खान को धमकी मिलना फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।





















