Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Salman Khan Death Threat : ‘जिंदा रहना चाहते हो तो...’ लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक बार फिर सलमान खान को मिली धमकी, रखी ये शर्त

Salman Khan Death Threat : ‘जिंदा रहना चाहते हो तो...’ लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक बार फिर सलमान खान को मिली धमकी, रखी ये शर्त
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। मंगलवार सुबह पुलिस ने यह जानकारी दी। मुंबई कंट्रोल रूम में आए मैसेज में कहा गया था कि अगर सलमान खान बिश्नोई समुदाय के मंदिर में जाकर काले हिरण के शिकार के लिए माफी नहीं मांगते हैं या 5 करोड़ रुपए नहीं देते हैं तो उनकी जान जा सकती है। फिलहाल, पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगा रही है।

5 करोड़ दो या मंदिर में मांगो माफी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात (4 अक्टूबर) मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला। आधी रात को एक अधिकारी की नजर उस मैसेज पर पड़ी। मैसेज में लिखा था कि अगर सलमान खान को जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे। हमारा गैंग अभी भी सक्रिय है।

6 महीनों में दो बार बढ़ी सलमान की सुरक्षा

12 अक्टूबर: सलमान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाबा सिद्दीकी बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले ही थे, तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं। इनमें से सिद्दीकी के पेट पर 2 और सीने पर एक गोली लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 11.27 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। 14 अप्रैल: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। सलमान ने घटना के दो महीने बाद मुंबई पुलिस को बयान देते हुए कहा था कि, ‘बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं।’

क्या है लॉरेंस और सलमान के बीच का विवाद

सलमान खान के खिलाफ धमकियों का सिलसिला 1998 में शुरू हुआ, जब हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया। सलमान को इसके लिए जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा भी सुनाई थी, हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में बेल मिल गई। बिश्नोई समुदाय इस शिकार को कभी भूल नहीं पाया। इस घटना के समय लॉरेंस बिश्नोई महज पांच साल का था। उसने बॉलीवुड स्टार को अपना मिशन बना लिया और निशाना बनाया। बिश्नोई गिरोह ने समय-समय पर सलमान को जान से मारने की धमकियां दी हैं। लॉरेंस चाहता है कि काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांग लें। लॉरेंस इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और आए दिन सलमान को जान से मारने की धमकी देता है। अप्रैल 2024 में ही सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी उसकी गैंग ने ही ली थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts