‘किंग’ में शाहरुख का धांसू एक्शन :10 रूसी योद्धाओं से अकेले भिड़ेंगे, अधिकतर सीक्वेंस खुद करेंगे

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में किंग खान अकेले 10 रूसी फाइटर्स से भिड़ते नजर आएंगे और अधिकतर स्टंट खुद करेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस बिग बजट एक्शन फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म को क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की तैयारी है।
10 रूसी योद्धाओं से अकेले भिड़ेंगे, अधिकतर सीक्वेंस खुद करेंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म में एक ऐसा हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जा रहा है जिसमें शाहरुख अकेले 10 रूसी फाइटर्स से भिड़ते नजर आएंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है।

     मुंबई में तैयार हुआ विशाल सेट, 23 मार्च से शूटिंग

    फिल्म का यह खास एक्शन सीक्वेंस सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में मुंबई में शूट किया जा रहा है। इसके लिए विले पार्ले स्थित एक पुराने मिल सेट को भव्य तरीके से तैयार किया गया है। साथ ही गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में भी एक वीरान मिल जैसा सेट बनाया गया है, जहां इस फाइट सीक्वेंस को फिल्माया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस सीन की शूटिंग 23 मार्च से शुरू होकर करीब एक हफ्ते तक चलेगी। यह फिल्म के सबसे बड़े और अहम एक्शन हिस्सों में से एक माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Smriti Irani Birthday Special: तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    ‘किंग’ में रियलिस्टिक एक्शन पर फोकस

    ‘किंग’ की टीम इस बार स्टाइलिश एक्शन से हटकर ग्राउंडेड और रियलिस्टिक फाइट कोरियोग्राफी पर काम कर रही है। विदेशी फाइटर्स और स्टंट टीम पिछले कई हफ्तों से कड़ी ट्रेनिंग में जुटी हुई है ताकि हर मूव सटीक और प्रभावी लगे। सबसे खास बात यह है कि शाहरुख इस सीक्वेंस के ज्यादातर स्टंट खुद करने वाले हैं, यानी इसमें बॉडी डबल का इस्तेमाल बेहद सीमित रहेगा। यही वजह है कि फैंस उन्हें एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

    Featured News

    विजयदशमी बैकड्रॉप पर भव्य एक्शन

    फिल्म में एक और मेगा एक्शन सीक्वेंस विजयदशमी के बैकड्रॉप पर शूट किया गया है, जिसमें रावण दहन के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी। इस सीन में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से भिड़ते देखना फैंस के लिए बड़ा सिनेमाई मोमेंट साबित हो सकता है।

    मल्टीस्टारर कास्ट से सजी ‘किंग’

    ‘किंग’ सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि अपनी स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, राघव जुयाल और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म ‘किंग’ को मेकर्स क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिलहाल फिल्म का प्रोडक्शन अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण में है और मुंबई में जोर-शोर से शूटिंग जारी है।

    Breaking News

    ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद फिर बड़ा दांव

    गौरतलब है कि शाहरुख ने पिछले कुछ सालों में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। ऐसे में ‘किंग’ को उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। इसके अलावा खबरें यह भी हैं कि ‘किंग’ के बाद शाहरुख एक बिग बजट रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसमें उनका लुक काफी अलग और विंटेज स्टाइल का होगा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts