Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shabana Azmi Health Update:शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आईं रिपोर्ट, CJP प्रोटेस्ट में नहीं होंगी शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। कुछ दिन पहले प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के धुएं की वजह से उन्हें अस्थमा का अटैक आया था। अब ताजा जानकारी के मुताबिक वह स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई हैं।
शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आईं रिपोर्ट, CJP प्रोटेस्ट में नहीं होंगी शामिल
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस शबाना आजमी सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वह हमेशा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं। लेकिन अब उनकी सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। इसी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि इसी कारण वह मुंबई में होने वाले CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगी।

टीम ने किया हेल्थ अपडेट कंफर्म

शबाना आजमी की तबीयत से जुड़ी जानकारी उनकी टीम ने भी पुष्टि कर दी है। टीम के मुताबिक, शबाना आजमी मुंबई में होने वाले प्रोटेस्ट में शामिल होने वाली थीं, लेकिन अब उनकी जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक बेड रेस्ट की सलाह दीहै। इसी वजह से वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इस जानकारी के बाद उनके चाहने वाले उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड : इलाज के बीच जारी किया वीडियो, बोले- बीमारी नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी प्राथमिकता

20 जुलाई को हुआ था अस्थमा अटैक

शबाना आजमी इससे पहले भी इसी प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई थीं। सोमवार, 20 जुलाई को वह CJP प्रोटेस्ट में पहुंची थीं। उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। आंसू गैस का धुआं शबाना आजमी तक भी पहुंचा, जिसके बाद उन्हें अस्थमा का दौरा पड़ गया। हालांकि, उन्होंने समय रहते अपने इन्हेलर का इस्तेमाल किया और खुद को संभाल लिया था। उस समय उनकी हालत को लेकर काफी चिंता जताई गई थी।

खुद भी दी थी अपनी सेहत की जानकारी

अस्थमा अटैक के बाद शबाना आजमी ने खुद भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें अस्थमा की समस्या है और आंसू गैस के धुएं की वजह से उनका अटैक ट्रिगर हो गया। उनके इस बयान के बाद यह बात और साफ हो गई कि प्रदर्शन के दौरान उनके लिए माहौल काफी मुश्किल था। इसके बावजूद वह छात्रों के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंची थीं।

छात्रों के समर्थन में बोले नसीरुद्दीन शाह : सरकार पर साधा निशाना; शबाना आजमी ने भी सुनाया प्रदर्शन का अनुभव

CJP प्रोटेस्ट और NEET विवाद

जिस प्रदर्शन की बात हो रही है, वह NEET पेपर लीक विवाद से जुड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर छात्रों में गुस्सा है और कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। CJP के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में कई लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मुद्दे पर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध देखने को मिल रहा है। कई फिल्मी हस्तियों ने भी छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई है।

फैंस कर रहे हैं जल्दी ठीक होने की दुआ

जैसे ही शबाना आजमी के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने चिंता जताई। लोग लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

शबाना आज़मी ने पूरी की ‘USA vs Raj’ की शूटिंग : कबीर बेदी के साथ पहली बार शेयर करेंगी स्क्रीन

सेहत को नहीं दी जा सकती नजरअंदाज

स्वाइन फ्लू और अस्थमा, दोनों ही ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। खासकर जब शरीर पहले से कमजोर हो, तब डॉक्टरों की सलाह मानना बेहद जरूरी हो जाता है।

कलाकार भी बन रहे हैं आंदोलन की आवाज

NEET विवाद को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में अब सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि कई कलाकार भी अपनी राय रख रहे हैं। प्रकाश राज लगातार छात्रों के समर्थन में बोलते रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और छात्रों के साथ सहमति जताई है। इस तरह यह आंदोलन धीरे-धीरे एक बड़े जनमुद्दे का रूप लेता जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts