PlayBreaking News

पत्नी, बोली- पहले तलाक तो दोदूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए रचाया तीसरा निकाह,

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज, तीसरा निकाह करने पहुंचे आरोपी पर मारपीट के आरोप; पुलिस ने जांच शुरू की।
Follow on Google News
दूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए रचाया तीसरा निकाह,
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बिना तलाक दिए तीसरा निकाह करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब दूसरी पत्नी और उसके परिजन निकाह समारोह में पहुंचे और विरोध जताया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पहले पति का बीमारी के कारण निधन हो गया था। उसकी एक बेटी भी है। पति की मौत के बाद परिवार की सहमति से उसका निकाह साजिद पठान निवासी मल्हार पलटन से कराया गया था। महिला के अनुसार वर्ष 2024 से दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद साजिद ने विवाद करना शुरू कर दिया। वह अक्सर महिला से कहता था कि वह उसकी बेटी को अपने साथ नहीं रखेगा। विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।

और पढ़ें: Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 : 3 या 4 जून... कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? दूर करें कंफ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

तीसरे निकाह की सूचना पर पहुंची पत्नी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे सूचना मिली थी कि साजिद पठान हबीब कॉलोनी निवासी एक युवती से निकाह करने जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और साजिद से सवाल किया कि बिना तलाक दिए वह दूसरा निकाह कैसे कर सकता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और साजिद ने महिला तथा उसके साथ मौजूद मोहम्मद नजर, अमजद अली और इसरार के साथ मारपीट कर दी।

और पढ़ें: दिल्ली : मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोगों को निकाला गया, एक व्यक्ति मलबे में फंसा

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की शिकायत मिलने के बाद खजराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी साजिद पिता सलीम पठान को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

और पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, गोवा का वेस्टिन होटल भी जब्त

तीन निकाह करने की चर्चा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार साजिद पठान अब तक तीन निकाह कर चुका है। बताया जा रहा है कि उसका पहला निकाह नई बांगड़, रानीपुरा क्षेत्र में हुआ था, जिससे उसका तलाक हो चुका है। इसके बाद उसने वर्तमान फरियादिया से दूसरा निकाह किया था। वहीं अब तीसरे निकाह को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीसरे निकाह के दस्तावेजों में आरोपी का पता सम्राट नगर, खजराना दर्ज है।

और पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 165 अंक गिरकर 23382 पर बंद, सेंसेक्स 508 अंक टूटा; FMCG सेक्टर में बिकवाली

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts