Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ :10 गायें मुक्त; महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी, चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर की ओर से एक ट्रक में गोवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोबा स्थित सिद्धू ढाबा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक (एमपी 75 डीटी 0241) को रोक लिया।
Follow on Google News
10 गायें मुक्त; महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी, चार तस्कर गिरफ्तार

सिवनी जिले की आदेगांव थाना पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गायों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक भी जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रक में अमानवीय हालत में मिली 10 गायें

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर की ओर से एक ट्रक में गोवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोबा स्थित सिद्धू ढाबा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक (एमपी 75 डीटी 0241) को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में 10 गायें बिना चारा-पानी के रस्सियों से कसकर बंधी मिलीं। पुलिस ने सभी गायों को तुरंत मुक्त कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: 5 साल से बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा

UP से खरीदकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे गोवंश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गायों को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आसपास के इलाकों से खरीदकर महाराष्ट्र के नांदेड़ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने लालजी शर्मा (50) निवासी इटावा (उत्तर प्रदेश), विशेष सिंधे (27), शिवहरी मराठा (24) और विश्वनाथ कुम्भार (36) निवासी नांदेड़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: परीक्षा या मजाक? एग्जाम हॉल में मोबाइल, CCTV पर भी उठे सवाल... भोज विश्वविद्यालय पर लगे नकल के आरोप

लोगों से सहयोग की अपील, तस्करी पर रहेगी सख्त नजर

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा और आदेगांव थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में गोवंश की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं गोवंश के अवैध परिवहन या पशु क्रूरता की जानकारी मिले तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts