Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

5 साल से बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा

सिवनी जिले के पिंडरई गांव में पिछले पांच वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेयजल संकट ने लागों का धैर्य जवाब दे दिया है। छपारा नगर परिषद के रानी दुर्गावती वार्ड स्थित पिंडरई गांव में पिछले पांच वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

पांच साल से पानी के लिए संघर्ष

ग्रामीणों का कहना है कि पिंडरई गांव में पिछले पांच वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। गर्मी हो या बरसात, लोगों को हर दिन पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना घर के लिए पानी जुटाने में घंटों लग जाते हैं।

खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि पानी की समस्या के कारण घर के कामकाज के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।

Breaking News

ग्रामीण ने बताई अपनी परेशानी

ग्रामीण भाना गज्जाम ने बताया कि गांव के लोग पिछले कई वर्षों से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोज पानी लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जिससे लोगों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की।

ये भी पढ़ें: परीक्षा या मजाक? एग्जाम हॉल में मोबाइल, CCTV पर भी उठे सवाल... भोज विश्वविद्यालय पर लगे नकल के आरोप

प्रशासन ने दिया भरोसा

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द पेयजल संकट का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस बार उनकी समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts