Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप के बयान से उछला बाजार!सेंसेक्स 1187 अंक चढ़कर 73134 पर बंद, निफ्टी में 348 अंक की तेजी; निवेशकों को ₹10 लाख करोड़ का फायदा

सेंसेक्स 1,187 अंकों की बढ़त के साथ 73,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 348 अंक चढ़कर 22,679 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स 1187 अंक चढ़कर 73134 पर बंद, निफ्टी में 348 अंक की तेजी; निवेशकों को ₹10 लाख करोड़ का फायदा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली और दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा। सेंसेक्स 1,187 अंकों की बढ़त के साथ 73,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 348 अंक चढ़कर 22,679 के स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में खासतौर पर बैंकिंग, मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी रही जिससे बाजार को अच्छी मजबूती मिली।

    निवेशकों को ₹10 लाख करोड़ का फायदा

    इस तेज उछाल का सबसे बड़ा फायदा निवेशकों को मिला। बाजार में आई तेजी के चलते निवेशकों की एसेट में करीब 10 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 412 लाख करोड़ रुपए था। यानी कुछ ही समय में निवेशकों की एसेट में बड़ा उछाल दर्ज किया गया।

    आज के निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

    /img/116/1775046772625

    ये भी पढ़ें: Fuel Price Update: नए वित्त वर्ष की शुरुआत में राहत, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

    /img/116/1775046790357

    ग्लोबल तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में तेजी

    बाजार में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट से जुड़ी राहत भरी खबर रही। संकेत मिल रहे हैं कि ईरान को लेकर चल रहा तनाव जल्द खत्म हो सकता है जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा दुनियाभर के बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों का भी असर भारतीय बाजार पर दिखा। एशियाई बाजारों में बढ़त रही और इससे पहले अमेरिकी बाजार भी मजबूत बंद हुए थे।

    कच्चे तेल में गिरावट से राहत

    आज कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली और यह करीब 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में नरमी को बाजार के लिए सकारात्मक माना जा रहा है क्योंकि इससे महंगाई का दबाव कुछ कम हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: ATF Price Surge: हवाई फ्यूल ₹ 2 लाख के पार, पाकिस्तान में विदेशी फ्लाइट्स को फ्यूल पर रोक

    एशियाई बाजारों का सपोर्ट

    एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी तेजी रही जिससे घरेलू निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ। साउथ कोरिया, जापान, हॉन्गकॉन्ग और चीन के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts