PlayBreaking News

वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत:मनीष आत्महत्या मामले में गोपालपुर पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा

गोपालपुर के किशनपुर निवासी मनीष पंवार आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई जारी है।
Follow on Google News
मनीष आत्महत्या मामले में गोपालपुर पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा
सीहोर। आत्महत्या मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार।

सीहोर। गोपालपुर थाना क्षेत्र के चर्चित मनीष पंवार आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो, तकनीकी साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपियों कीर्तन यादव, अंकिता पंवार और संध्या यादव को दबोच लिया। इससे पहले राहुल पारले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब चारों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। बहुचर्चित मामले में पुलिस की यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वीडियो से खुली जांच की दिशा

पुलिस के अनुसार किशनपुर निवासी मनीष पंवार ने जहरीला पदार्थ सेवन करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसने अपनी पत्नी अंकिता पंवार, कीर्तन यादव, संध्या यादव और राहुल पारले को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।

साक्ष्यों के आधार पर दर्ज हुआ अपराध

थाना गोपालपुर में अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 308(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अफसरों के  निर्देश  पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड़ ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई। मर्ग जांच, परिजनों के बयान, वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने एवं अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़ें: सीहोर : पत्नी के प्रेमी संग जाने से टूटा पति, वीडियो बनाकर खाया जहर; थाने के सामने फूटा गुस्सा

पहले राहुल, अब तीन मुख्य आरोपी भी गिरफ्त में

पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए 23 जुलाई को आरोपी राहुल पारले को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया था। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई तलाश के आधार पर 2 अगस्त को मुख्य आरोपी कीर्तन यादव, अंकिता पंवार और संध्या यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जिले की सबसे बड़ी सुर्खी बना था मामला

यह वही मामला है जिसने कुछ दिन पहले पूरे जिले को झकझोर दिया था। मनीष पंवार की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गोपालपुर थाने के सामने शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे। उस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया था और पुलिस-प्रशासन को भारी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य करनी पड़ी थी।

दो मासूम अब भी सबसे बड़े पीड़ित

मनीष की मौत ने उसके परिवार को गहरा आघात दिया है। नौ साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत दो मासूम बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ गया। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ चुका है। गांव में आज भी इस घटना को लेकर गम और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: सीहोर : घर में बना रखा था गांजे का अड्डा; पुड़िया बनाकर युवाओं को बेच रहा था नशा, 12 किलो गांजा जब्त

पुलिस जुटा रही हर कड़ी

एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना अभी जारी है। वीडियो, डिजिटल रिकॉर्ड, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सच और संवेदनशीलता के साथ उठाने का संकल्प ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts