सीहोर : पत्नी के प्रेमी संग जाने से टूटा पति, वीडियो बनाकर खाया जहर; थाने के सामने फूटा गुस्सा

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र में 9 साल पुराने प्रेम विवाह के टूटने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाकर पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गोपालपुर थाने के सामने शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया।
Follow on Google News
पत्नी के प्रेमी संग जाने से टूटा पति, वीडियो बनाकर खाया जहर; थाने के सामने फूटा गुस्सा
सीहोर। 9 साल का प्रेम विवाह बिखरा, युवक की मौत के बाद थाने पर चक्काजाम

सीहोर। भैरुंदा के गोपालपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों के टूटते भरोसे और बदलते सामाजिक हालात की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 'मेरी पत्नी और वो' जैसी फिल्मी कहानी की तरह एक युवक की जिंदगी बिखर गई। 9 साल पुराने प्रेम विवाह के टूटने का सदमा इतना गहरा हुआ कि आहत पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत से पहले उसने एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें अपने दर्द, पारिवारिक हालात और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को थाने के सामने रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

9 साल पुराना प्रेम विवाह दर्दनाक मोड़ पर खत्म

जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी मनीष पंवार ने करीब नौ वर्ष पहले अंकिता से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। शुरुआती वर्षों में परिवार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। मनीष निजी गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च उठाता था और काम के सिलसिले में अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहता था।

किराए के मकान से बढ़ीं नजदीकियां

परिजनों का आरोप है कि भैरुंदा की नर्मदा कॉलोनी में किराए से रहने के दौरान मनीष की पत्नी का संपर्क मकान मालिक कीर्तन यादव से हुआ। धीरे-धीरे बातचीत मोबाइल और सोशल मीडिया तक पहुंची और नजदीकियां बढ़ने लगीं। परिवार को जानकारी मिलने पर समझाइश की कोशिश की गई, लेकिन बाद में महिला कथित रूप से घर छोड़कर चली गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

परिवार बचाने की कोशिश भी नहीं आई काम

बताया जा रहा है कि पत्नी की नाराजगी दूर करने के लिए मनीष ने अपनी गाड़ी बेच दी और गांव लौटकर डेयरी का काम शुरू किया। गाड़ी बेचने से मिले करीब दो लाख रुपए और कर्ज लेकर उसने छह गाय खरीदीं, ताकि परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सके। इसके बावजूद घरेलू विवाद खत्म नहीं हुआ और हालात बिगड़ते चले गए।

वीडियो में छलका दर्द, लगाए गंभीर आरोप

आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाए गए वीडियो में मनीष ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर ब्लैकमेल, धमकी और पैसों की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में वह अपने दोनों बच्चों का जिक्र करते हुए बेहद भावुक नजर आता है। हालांकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौत के बाद थाने के सामने उग्र प्रदर्शन

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में गोपालपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में बड़ा हादसा... शमशान के पास बनी दीवार गिरी, 1 महिला की मौत,पति- देवर की हालत गंभीर

पुलिस पर लापरवाही के आरोप, जांच का भरोसा

परिजनों का आरोप है कि मनीष ने पहले भी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर एसडीओपी रोशन कुमार जैन और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड़ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस घटना का सबसे दर्दनाक पक्ष यह है कि मनीष अपने पीछे सात साल की बेटी और पांच साल के बेटे को छोड़ गया। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts