Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रह्मपुरी जैन मंदिर से निकली भव्य जल यात्रा, पालकी में विराजे भगवान महावीर; श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक-पूजन

ब्रह्मपुरी दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की पालकी के साथ भव्य जल यात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता कर श्रीजी का अभिषेक-पूजन किया और पुण्यार्जन किया।
ब्रह्मपुरी जैन मंदिर से निकली भव्य जल यात्रा, पालकी में विराजे भगवान महावीर; श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक-पूजन
पालकी में विराजे भगवान महावीर

सीहोर। ब्रह्मपुरी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। भगवान महावीर जी के पावन सान्निध्य में भव्य जल यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, मातृशक्ति और समाजजन शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं ने भगवान की पालकी को कंधों पर उठाकर धर्मलाभ लिया।

पालकी में विराजे भगवान महावीर

धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान श्री महावीर जी को पालकी में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पालकी को अपने कंधों पर उठाया। वातावरण भगवान के जयकारों और भक्ति के स्वर से गूंज उठा। जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।

विधि-विधान से हुआ अभिषेक-पूजन

जल यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद श्रीजी को मंदिर में विराजमान कराया गया। इसके पश्चात धार्मिक विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

अनिल-वैभव जैन परिवार को मिला सौभाग्य

श्रीजी को विराजमान करने का सौभाग्य अनिल कुमार एवं वैभव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। परिवार ने श्रद्धा के साथ इस धार्मिक अवसर में सहभागिता कर पुण्यार्जन किया।

ये भी पढ़ें: सतना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बरामदे का प्लास्टर गिरा, 4 छात्र घायल

चार प्रमुख कलशों से हुआ अभिषेक

चार प्रमुख कलशों से भगवान के अभिषेक का पुण्यलाभ श्री प्रदीप कुमार एवं कपिल कुमार जैन, श्री पवन कुमार एवं मनोज जैन, श्री जैन पाल एवं आयुष जैन तथा श्री सुनील कुमार जी, आष्टा वालों को प्राप्त हुआ। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

शांतिधारा में श्रद्धालुओं ने किया पुण्यार्जन

प्रथम शांतिधारा का पुण्यार्जन  प्रदीप जैन, कपिल जैन एवं अनमोल जैन, मुस्करा वाले परिवार ने 3,131 रुपये की राशि के साथ किया। वहीं द्वितीय शांतिधारा का पुण्यार्जन  सुमतलाल , दीपक कुमार जी एवं पीयूष, चंदबाड़ वाले परिवार ने 5,100 रुपये की राशि के साथ किया।

समाजजनों ने की पुण्यार्जक परिवारों की अनुमोदना

कार्यक्रम के दौरान सभी पुण्यार्जक परिवारों की समाजजनों द्वारा अनुमोदना की गई। समिति की ओर से पुण्यार्जक परिवारों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भगवान श्री पार्श्वनाथ जी से सभी परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई।

ये भी पढ़ें: कटनी में गौशाला में मवेशियों की मौत पर बवाल: कांग्रेस ने निगम का घेराव किया, गेट फांदकर अंदर घुसे कार्यकर्ता

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष अजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष देवचंद जैन, वरिष्ठ समाजसेवी जैन पाल, सुनील जैन सराफ, धन्य कुमार जैन, पवन जैन (सह जिला मीडिया प्रभारी), बाबूलाल जैन, मनोज जैन, शिखरचंद जैन, राजेंद्र कुमार जैन, संतोष जैन, श्रीपाल जैन, देवेंद्र जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, कपिल जैन, अरविंद कुमार जैन, दिलीप कुमार जैन, अंकित जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts