CM शिवराज ने बाघ को देखकर कहा- अब हमारी यात्रा हुई सफल, बालाघाट में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह व बेटे कुनाल और कार्तिकेय ने शनिवार को बिसनपुरा कैम्प के आगे डीबी-3 बाघ का दीदार किया। कान्हा में बढ़ते पर्यटन और पर्यटन विकास की संभावना को विकसित करने बाघों की अहम भूमिका है। यहां सीएम डीबी-3 बाघ को देखकर रोमांचित हुए और कहा कि वाह! तो तुम हो हमारी शान। बाघ दिखने के बाद उन्होंने कहा, अब हमारी यात्रा सफल हो गई।
ये भी पढ़ें: Kanha National Park : CM शिवराज सपत्नीक पहुंचे कान्हा, बाघों का करेंगे दीदार
सीएम ने कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट परिसर में आम, आंवला, जामुन, अमरूद के पौधों का रोपण किया।[/caption]
हॉक फोर्स के जवानों से मिले सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को बालाघाट जिले के मुक्की में पुलिस अधिकारियों के साथ नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हॉक फोर्स के जवानों से मुलाकात की और कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर, हॉक फोर्स के कमांडेंट आदित्य सिंह, बैहर एसडीएम तन्मय वशिष्ठ शर्मा उपस्थित थे।जवानों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम होंगे : सीएम
सीएम ने कहा, हॉक फोर्स के जवान जिन स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहां न्यूनतम जरूरतों का प्रबंध और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। अधिकारी शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें, जिससे लोग नक्सलियों से ना जुड़ें और प्रशासन में उनका विश्वास बढ़े। सामूहिक वन प्रबंधन का प्रभावी क्रियान्वयन करें। सीएम ने कहा, भिंड जिले के तुलाकपुरा रौन के भारतीय सेना के जवान अनिल बघेल जी का सड़क दुर्घटना में निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दु:ख की इस घड़ी में हम सब परिवार के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। [caption id="attachment_32663" align="aligncenter" width="800"]
सीएम ने कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट परिसर में आम, आंवला, जामुन, अमरूद के पौधों का रोपण किया।[/caption]













