Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kanha National Park : CM शिवराज सपत्नीक पहुंचे कान्हा, बाघों का करेंगे दीदार

Kanha National Park : CM शिवराज सपत्नीक पहुंचे कान्हा, बाघों का करेंगे दीदार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ शुक्रवार को कान्हा पहुंचे हैं। यहां पर वे परिवार के साथ प्राकृतिक वातावरण में तीन दिन बिताएंगे। साथ ही कान्हा के मुक्की गेट से वह उद्यान की सैर कर बाघों का दीदार करेंगे। ये भी पढ़ें: सागर में मंत्री भूपेंद्र सिंह की पोती बनीं सरपंच, MBA स्टूडेंट को निर्विरोध चुना गांव का मुखिया, 10 वार्डों में महिला पंच भी निर्विरोध

सीएम करेंगे पर्यटन केंद्रों का निरीक्षण

सीएम बालाघाट के बैहर में बिरवा हवाई पट्टी पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे। जहां पर उनका मंत्री रामकिशोर कावरे, पूर्व बैहर विधायक भगत नेताम ने स्वागत किया। वहीं प्रशासनिक अमले ने उनके सैर की पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा कारणों से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पर्यटन विकास की संभावनाओं को विकसित करने रोजगार के अवसर बढ़ाने केंद्रों का सीएम निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जहरीली गैस के रिसाव से 5 युवकों की मौत को लेकर शोक संवेदना जताने बिरसा के भूतना कुदान गांव जाने की बात भी कही जा रही है।

इन जगहों पर पहुंचेंगे सीएम

जानकारी के मुताबिक, परिवार के साथ तीन दिन का निजी कार्यक्रम तय कर मुख्यमंत्री कान्हा के मुक्की पहुंच रहे हैं। यहां वे मुक्की में स्थित होटल ताज में रुक रहे हैं। जहां से वे स्वजनों के साथ मुक्की गेट से शाम की सफारी करेंगे। सुरक्षा कारणों से यहां बल तैनात किया गया है। वहीं बैगा हाट में खास तैयारियां की गई हैं। बता दें कि बालाघाट प्रवास के दौरान सीएम कान्हा की सैर के साथ ही यहां बैहर में सामुदायिक सुविधा केंद्र में बांस की कलाकृति भी देखेंगे। इसके साथ ही उनके स्वजन बैगा हाट में पहुंचकर इसकी सैर करेंगे। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts