Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, एक पर 5 लाख का इनाम; विस्फोटक सामग्री भी बरामद

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, एक पर 5 लाख का इनाम; विस्फोटक सामग्री भी बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 1 महिला सहित 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री को भी बरामद किया गया। इनमें से एक नक्सली पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

सुरक्षाबलों इन नक्सलियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों उईका चैतू (30), कुंजाम सुखलाल (35), पदाम हुंगा (24), महिला नक्सली उईका लखे (35) और पदाम सन्नू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उईका चैतू परमिली एरिया कमेटी का सदस्य है तथा उसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय था।

नक्सलियों के पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को जगरगुंडा थाना से डीआरजी, जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मिसीगुड़ा के जंगल और चिकोमेट्टा गांव के करीब कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर नक्सलियों ने बताया कि वह बड़े नक्सलियों के आदेश पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग पर बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। ये भी पढ़ें- प्रेमिका की हत्या कर घाटी में फेंका शव, फिर प्रेमी ने भी नदी में कूदकर की आत्महत्या; युवक का दोस्त गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts