Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

काशी विश्वनाथ में भी घोटाला, गर्भगृह का सोना पीतल हुआ

सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने दिया जवाब, स्वामी के पास है दिव्यदृष्टि
काशी विश्वनाथ में भी घोटाला, गर्भगृह का सोना पीतल हुआ

वाराणसी। ज्योतिर्मय मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा दावा किया। दिल्ली में उन्होंने कहा कि सिर्फ बाबा केदारनाथ धाम से ही नहीं, बाबा विश्वनाथ समेत देश के और कई मंदिरों से भी सोना घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ के गर्भगृह में कैसा सोना है, जो 6 महीने में पीतल हो गया। भगवान के साथ अगर छल हुआ है, तो सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी नहीं बोला है, मगर एक वक्त आएगा, बोलना ही पड़ेगा। बात सिर्फ केदारनाथ की नहीं, बात तो विश्वनाथ मंदिर की भी है। उनके गर्भगृह में भी सोना ऐसे ही लगाया गया है। और भी कई मंदिरों में इस तरह से सोना लगाया गया है। अब तो बात आगे बढ़ गई है। ज्ञात हो कि 10 दिन पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने केदारनाथ से 228 किलो सोना चोरी होने का खुलासा किया था। वे अपने उस दावे पर आज भी कायम हैं।

तो लोग बदनाम करने पर उतर आए

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये क्या है, कोई व्यक्ति अचानक सामने आता है, वो सभी मंदिरों में जाकर सोना मढ़ देता है। हमारे राजा रणजीत सिंह ने काशी विश्वनाथ के ऊपर सोना मढ़वाया था। कितने साल हो गए? धूप लग रही है, ताप लग रही है। सोने की चमक कम नहीं हो रही है। लेकिन, गर्भगृह में लगे सोने की चमक कम हो गई है। हम इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन, हमें ही आरोपी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भगवान के साथ अगर कहीं छल हुआ है, तो उसे सामने आना चाहिए, क्योंकि ध्यान दिलाने के बावजूद समितियां जांच करने को तैयार नहीं है।

विश्वनाथ धाम सीईओ बोले- चमक रहा सोना

वहीं काशी विश्वनाथ धाम मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हाल में मंदिर नहीं आए हैं। हो सकता है कि उनको दिव्य दृष्टि से पता चला हो। 5 टाइम की आरती में इन दीवारों पर कालिख भी लगती है। साफ करने पर सोना चमकने लगता है। अभी तक कोई शिकायत भी नहीं आई है। ये पहली बार है, जब कोई ऐसा कह रहा है।

केदारनाथ में भी सोना चोरी होने का किया था दावा

दरअसल, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 15 जुलाई को मुंबई में थे। उन्होंने केदारनाथ मंदिर की अनुकृति दिल्ली में बनाए जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। क्या दिल्ली में मंदिर बनाने के पीछे राजनीति है, इस पर शंकराचार्य ने कहा- हमारे धर्म स्थानों पर राजनीति वाले प्रवेश कर रहे हैं। केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts