Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

amrit vrishti (444 days):"SBI" लेकर आया है स्पेशल स्कीम! जमा करें एक लाख और पाएं 42 हजार रूपए की फिक्स FD"

SBI अमृत वृष्टि FD स्कीम आपसबों के लिए एक विशेष तोहफा लेकर आया है। इस स्कीम के तहत बैंक आम नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का बड़ा ब्याज देने की पूरी तैयारी कर चुका है।
Follow on Google News
"SBI" लेकर आया है स्पेशल स्कीम! जमा करें एक लाख और पाएं 42 हजार रूपए की फिक्स FD"
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश का सबसे बड़ा और सबसे पुराना और विश्वसनीय बैंक एसबीआई  अपने ग्राहकों को एफडी खाते पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक में 7 दिनों के लिए भी एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता बड़ी सुविधा के साथ भी खोला जा सकता है। आइए जानें, SBI की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपए जमा कर करीब 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज आप आसानी से जमा कर सकते हैं। 

    अति वरिष्ठ नागरिकों को 5 से 10 साल की अवधि पर मिलेंगे सबसे ज्यादा रिटर्न

    अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम के तहत एसबीआई बैंक 444 दिनों वाली सबसे ज्यादा फिक्स ब्याज दे रहा है। बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर आम लोगों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। साथ ही SBI पांच साल की FD स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% का ब्याज दे रहा है।

    ये भी पढ़ें: SEBI on Mutual Fund : सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर बदले नियम, कई स्कीम्स होंगी बंद

    एक लाख पर मिल रहा 42,524 रुपए का फिक्स ब्याज

    सामान्य नागरिकों के लिए SBI एक विशेष फिक्स डिपोजिट स्कीम लेकर आया है। अगर आप बैंक में 5 साल की FD में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,35,018 रुपए मिलेंगे। जिसमें आपके जमा किए ब्याज के फिक्स 35,018 रुपये भी शामिल किए जाएंगे। वहीं, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,826 रुपए जरूर मिलेंगे। इस स्कीम के तहत 41,826 रुपये का फिक्स निर्धारित किया गया है। 

    साथ ही अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध है। उनके लिए खास स्कीम निकाले गए हैं। अति वरिष्ठ नागरिक होने पर अगर आप  एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,42,524 रुपये जरूर मिलेंगे, जिसमें 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts