PlayBreaking News

नागद्वारी यात्रा होगी खास:एसटीआर ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा को लेकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) प्रशासन ने श्रद्धालुओं, यात्रियों और संबंधित संस्थाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसटीआर ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
Follow on Google News
नागद्वारी यात्रा होगी खास

सोहागपुर। एसटीआर के अनुसार नागद्वारी यात्रा मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग पर चलने, वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और वन विभाग, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है यात्रा मार्ग

एसटीआर के जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक संचालक आशीष खोबरागड़े ने बताया कि नागद्वारी यात्रा मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह क्षेत्र बाघ, तेंदुआ, भालू, गौर, सांभर सहित अनेक दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर सर्वे और दवा छिड़काव शुरू

निर्धारित मार्ग से ही करें आवागमन

एसटीआर द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि श्रद्धालु केवल निर्धारित मार्ग से ही आवागमन करें और किसी भी स्थिति में मार्ग से बाहर न जाएं। संरक्षित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से रुकने या बिना अनुमति ठहरने से बचें। तेज आवाज में संगीत, लाउडस्पीकर और किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं करें। यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की भी अपील की गई है।

Breaking News

शराब पीने और प्लास्टिक पर रोक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान शराब, नशीले पदार्थों का सेवन और उनके साथ यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से प्लास्टिक, भोजन सामग्री या अन्य कचरा जंगल में न फेंकने और निर्धारित स्थानों पर ही अपशिष्ट डालने की अपील की गई है। वन्यजीवों को देखने, उनके पास जाने, उन्हें भोजन कराने और किसी भी प्रकार से परेशान करने का प्रयास न करने की हिदायत भी दी गई है।

उज्जैन में निकली समर्पण कांवड़ यात्रा, ‘बम भोले’ के जयकारों के साथ श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार

धूम्रपान न करने की अपील 

एसटीआर ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं से बंदरों को खाद्य सामग्री नहीं देने का आग्रह किया है। जंगल में आग जलाने, धूम्रपान करने या वनाग्नि की आशंका पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति या वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय तत्काल ड्यूटी पर तैनात वन अमले को सूचना देने की अपील की गई है। साथ ही वन विभाग, पुलिस, प्रशासन और यात्रा प्रबंधन दल के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

एसटीआर की क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने कहा है कि सभी श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा के दौरान प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि संरक्षित क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं का सहयोग न केवल उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा, बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर और वन्यजीवों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts