Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना:शराब के लिए पैसे ना देने पर युवक पर चाकू से हमला, 5 हजार रुपए लूटे; पुलिस जांच में जुटी

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शराब के लिए पैसे ना देने पर युवक पर चाकू से हमला, 5 हजार रुपए लूटे; पुलिस जांच में जुटी

सतना। युवक घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। पैसे नहीं देने पर मारपीट कर 5 हजार रुपये लूट लिए।

घर लौटते समय की मारपीट

पुलिस के अनुसार सिंधी कैंप मीरानी मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय इरफान खान रीवा रोड स्थित ट्रैक्टर-ट्रॉली की दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान बसोर बस्ती के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।

ये भी पढ़ें: सतना: फैक्ट्रीकर्मी से मारपीट और लूट, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; लूटा का सामान बरामद

शराब पीने के लिए मांगे पैसे

बताया जा रहा है कि ददन कोल, रवि कोल और उनके साथियों ने इरफान खान से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इरफान के इंकार करने पर आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया।

Breaking News

शराब के लिए रुपए ना देने पर मारपीट की 

रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने इरफान के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: SEBI ने दी बड़ी राहत! मृतक निवेशकों के शेयर ट्रांसफर नियम आसान, पैन और वसीयत से जुड़ी शर्तों में भी बदलाव

जेब से रुपये निकालकर फरार हुए आरोपी 

हमले के बाद आरोपी इरफान खान की जेब से 5 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts