Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना:फैक्ट्रीकर्मी से मारपीट और लूट, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; लूटा का सामान बरामद

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में फैक्ट्रीकर्मी से मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फैक्ट्रीकर्मी से मारपीट और लूट, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार; लूटा का सामान बरामद

सतना। 17 जून की रात ड्यूटी से लौट रहे फैक्ट्रीकर्मी पर हमला कर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।

ड्यूटी से लौटते समय हुई वारदात

17 जून की रात सिद्धार्थ नगर निवासी 60 वर्षीय कमलापति पांडेय ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान बिरला रोड स्थित एमपीईबी सबस्टेशन के पास बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: SEBI ने दी बड़ी राहत! मृतक निवेशकों के शेयर ट्रांसफर नियम आसान, पैन और वसीयत से जुड़ी शर्तों में भी बदलाव

साइकिल, मोबाइल और आभूषण लूटे

बदमाशों ने मारपीट कर उनकी साइकिल, मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घायल कमलापति पांडेय को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Breaking News

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटीआई बसोर बस्ती में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुलदीप उर्फ लल्ली, रजित, मनीष और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने बैठाई न्यायिक जांच

आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सामान बरामद किया गया। पूछताछ में उनके अन्य चोरी और मारपीट की घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद तीन आरोपियों को कोर्ट और नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts