Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना : दो सहेलियों की बोरवेल के गड्‌ढे में डूबकर मौत, पुलिस और SDRF ने निकाले दोनों शव, देर रात तक चला था रेस्क्यू

सतना : दो सहेलियों की बोरवेल के गड्‌ढे में डूबकर मौत, पुलिस और SDRF ने निकाले दोनों शव, देर रात तक चला था रेस्क्यू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत रेरुआ कला गांव में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में दो सहेलियों की जान चली गई। खेलते-खेलते एक पुराने और खुले बोरवेल में गिरने से दोनों बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

    कैसे हुआ हादसा

    घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार, करही निवासी चक्कू अहिरवार की 16 वर्षीय बेटी सोमवती और उसकी 12 वर्षीय सहेली दुर्गा अहिरवार खेत के पास खेल रही थीं। इसी दौरान वे रमेश मिश्रा के खेत में बने एक गहरे गड्ढे तक पहुंच गईं, जो कि पुराने बोरवेल का हिस्सा था। भारी बारिश के कारण यह बोरवेल खुल गया था और उसमें पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि एक बच्ची का पैर फिसलने से वह डूबने लगी, जिसे बचाने दूसरी भी पीछे चली गई और दोनों उसमें समा गईं।

    देर रात चला रेस्क्यू

    स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। एसडीएम जितेंद्र वर्मा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। सोमवती का शव शाम 5 बजे निकाल लिया गया, लेकिन दुर्गा का शव गड्ढे में 20 फीट अंदर फंसा हुआ था। इसके लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने पहले जेसीबी से मेड़ खुदवाई, फिर पानी निकलवाकर रेस्क्यू किया गया। आधी रात करीब 12:45 बजे दुर्गा का शव बरामद किया गया।

    खेती कर रहे थे माता-पिता

    घटना के समय दोनों बच्चियों के माता-पिता खेत में रोपा लगाने में व्यस्त थे। चक्कू अहिरवार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हिलौंधा हार में रोपा लगा रहा था, दोनों बेटियां वहीं साथ गई थीं।

    खुला छोड़ा गया बोरवेल बना जानलेवा

    एसडीएम वर्मा ने बताया कि खेत में पुराना बोरवेल विफल हो जाने पर उसकी केसिंग निकाल ली गई थी, लेकिन उसे ठीक से बंद नहीं किया गया। बारिश के चलते उसमें मिट्टी धंस गई और वह गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। यही गड्ढा मासूम बच्चियों की मौत की वजह बना।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts