‘सरकार 4’ में फिर दिखेगी अमिताभ-अभिषेक की जोड़ी :ऐश्वर्या को लेकर सस्पेंस खत्म, राम गोपाल वर्मा ने किया सीक्वल का ऐलान

राजनीतिक ड्रामा फ्रेंचाइज़ ‘सरकार 4’ की घोषणा हो गई है। अमिताभ और अभिषेक बच्चन की जोड़ी वापस आ रही है, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगी। राम गोपाल वर्मा की स्क्रिप्ट तैयार है और 2026 में शूटिंग शुरू होगी। फिल्म सत्ता और राजनीति के गलियारों में गहराई से दिखाएगी। दर्शकों की नजरें इस फ्रेंचाइज़ पर टिकी हैं।
Follow on Google News
ऐश्वर्या को लेकर सस्पेंस खत्म, राम गोपाल वर्मा ने किया सीक्वल का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजनीतिक ड्रामा फ्रेंचाइज ‘सरकार’ का चौथा भाग बनने जा रहा है। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आधिकारिक तौर पर ‘सरकार 4’ की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि फिल्म में एक बार फिर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी नजर आएगी। दोनों कलाकार पहले भी इस फ्रेंचाइजी में अहम भूमिकाओं में दिखाई दे चुके हैं और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था।

    स्क्रिप्ट तैयार, 2026 में शुरू होगी शूटिंग

    राम गोपाल वर्मा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और वह 2026 के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उनके मुताबिक ‘सरकार’ की कहानी अमिताभ और अभिषेक बच्चन के बिना अधूरी है, इसलिए दोनों कलाकारों की वापसी तय है। मेकर्स का लक्ष्य फिल्म की शूटिंग इसी साल के भीतर पूरी करने का है।

    ये भी पढ़ें: Golmaal 5 : ‘गोलमाल 5’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, शरमन जोशी की वापसी, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा

    कहानी पहले से होगी ज्यादा व्यापक

    निर्देशक के अनुसार ‘सरकार 4’ की कहानी इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी। सत्ता और राजनीति के गलियारों में होने वाली अंदरूनी हलचलों को फिल्म में और गहराई से दिखाया जाएगा। वर्मा का कहना है कि इस बार फिल्म का विषय काफी अहम होगा और इसकी दुनिया पहले की फिल्मों से अधिक विस्तृत होगी।

    ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh Trailer : ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा पावर स्टार पवन कल्याण का स्वैग

    ऐश्वर्या राय फिल्म का हिस्सा नहीं

    जहां अमिताभ और अभिषेक की वापसी तय है, वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। निर्देशक ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी अलग दिशा में जाएगी, इसलिए ऐश्वर्या को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

    ‘सरकार’ फ्रेंचाइज का सफर

    इस सीरीज की शुरुआत 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरकार’ से हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद 2008 में ‘सरकार राज’ आई, जिसे भी दर्शकों ने सराहा। हालांकि 2017 में रिलीज हुई ‘सरकार 3’ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब दर्शकों की नजरें ‘सरकार 4’ पर टिकी हैं कि क्या यह फ्रेंचाइज को फिर से नई ऊंचाई पर ले जा पाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts