Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ustaad Bhagat Singh Trailer :‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा पावर स्टार पवन कल्याण का स्वैग

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग्स और स्वैग दिखा। हरीश शंकर ने फिल्म को मसाला एंटरटेनमेंट के रूप में तैयार किया है। पवन और श्रीलीला की केमिस्ट्री आकर्षक है। फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर-द रिवेंज’ से मुकाबले में आएगी।
‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा पावर स्टार पवन कल्याण का स्वैग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में पवन कल्याण अपने पुराने अंदाज में दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग्स और खास स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म को पूरी तरह मास-कमर्शियल एंटरटेनर के रूप में पेश किया गया है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और हाई-वोल्टेज एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा।

    हरीश शंकर ने दिया मसाला एंटरटेनमेंट का तड़का

    फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। ट्रेलर से साफ है कि निर्देशक ने पवन कल्याण की स्टार पावर को ध्यान में रखते हुए फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया है। दमदार ‘पंच’ डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और मनोरंजक पलों से भरा ट्रेलर फैंस के बीच काफी चर्चा में है।

    ये भी पढ़ें: Golmaal 5 : ‘गोलमाल 5’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, शरमन जोशी की वापसी, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा

    श्रीलीला के साथ दिखेगी केमिस्ट्री

    फिल्म में पवन कल्याण के साथ अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री आकर्षक दिखाई दे रही है। वहीं अभिनेता आर. पार्थिबन विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी में जबरदस्त टकराव का संकेत देता है।

    19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला

    मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-द रिवेंज’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts